बांग्लादेश से हार के बाद पाकिस्तान पर ICC का डबल अटैक, WTC के 8 अंक कटे और लगा जुर्माना
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
Pakistan: बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट टीम की मुश्किलें और बढ़ गई हैं. अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने पाकिस्तान पर धीमी ओवर गति बनाए रखने के कारण भारी जुर्माना लगाया है. साथ ही वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में पाकिस्तान के खाते से 8 अंक काट लिए हैं.
WTC में पाकिस्तान की हालत खराब
आईसीसी द्वारा दी गई इस सजा के बाद वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम की हालात बेहद खराब हो चुकी है. 8 अंक कटने के बाद पाकिस्तान के खाते में अब सिर्फ 4 अंक ही बचे हैं और वो सातवें पायदान पर है. पॉइंट्स टेबल में पाकिस्तान की टीम अब सिर्फ इंग्लैंड और वेस्टइंडीज से ऊपर है. आईसीसी द्वारा दिए गए इस झटके के बाद पाकिस्तान के लिए डब्ल्यूटीसी के फाइनल की राह और कठिन हो गई है.
Pakistan have been docked vital #WTC27 points owing to slow over rate during the first Test against Bangladesh.
— ICC (@ICC) May 15, 2026
More details ⬇️https://t.co/wfvzY3zZZw
यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी को मिली टीम इंडिया में जगह, तिलक वर्मा कप्तान, BCCI ने श्रीलंका दौरे के लिए टीम का किया ऐलान
ICC ने क्यों लिया कड़ा एक्शन?
अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद के मुताबिक मीरपुर टेस्ट के दौरान पाकिस्तान क्रिकेट टीम बांग्लादेश के खिलाफ निर्धारित समय में 8 ओवर कम फेंके थे. आईसीसी के नियमों के मुताबिक अगर निर्धारित समय में कोई टीम पूरे ओवर नहीं फेंक पाती है, तो प्रति ओवर के दर से 5 प्रतिशत मैच फीस काटी जाती है. इसी के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में 1 अंक भी काटा जाता है. पाकिस्तानी टीम ने इस मैच में निर्धारित समय में 8 ओवर कम फेंके थे. इसी वजह से टीम पर मैच फीस का 40 फीसदी जुर्माना लगाया गया है साथ ही उनके 8 अंक भी काट लिए गए हैं.
बांग्लादेश के खिलाफ मिली थी शर्मनाक हार
मीरपुर टेस्ट मैच में पाकिस्तान क्रिकेट टीम को बांग्लादेश के हाथों 104 रनों से शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था. यह पहला मौका था जब मेजबान बांग्लादेश ने अपने घर पर पाकिस्तान को किसी टेस्ट मैच में हराया था. इस जीत के साथ बांग्लादेश 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में 1-0 से आगे हो गई है.