IND vs PAK Final: भारत ने पाकिस्तान के जबड़े से छीना मैच, जीता एशिया कप, मनल और मोहित ने पलट दी बाजी

Pakistan vs India Final: अंडर 19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है.
india vs pakistan

भारत ने पाकिस्तान को हराया

Pakistan vs India Final: अंडर 19 एशिया कप 2026 के फाइनल में भारत ने पाकिस्तान को 1 विकेट से हराकर एशिया कप का खिताब अपने नाम कर लिया है. टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवर में 9 विकेट खोकर 337 रन बनाए. जवाब में भारत ने दबाव में शानदार वापसी करते हुए टारगेट को चेज करते हुए 1 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया.

मुकाबले में एक वक्त ऐसा भी आया जब लग रहा था कि भारतीय टीम यह मुकाबला हार जाएगी. टीम का जब आठवां विकेट गिरा, तब स्कोर 252 था जहां से लक्ष्य काफी दूर था और टीम के पास केवल दो ही विकेट शेष रह गए थे. इस मुश्किल वक्त में मनल चौहान और मोहित उल्वा ने मोर्चा संभाला और टीम को जीत के करीब पहुंचाया. मनल 32 गेंदों में 47 रन बनाकर आउट हो गए और भारत 309 के स्कोर पर भारत को नौवां झटका लगा. मनल के आउट होने के बाद मोहित ने हार नहीं मानी और 26 गेंदों में 49 रनों की जबरदस्त पारी खेल भारत को हारी हुई बाजी जिताई.

▶ Vistaar News YouTube

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

भारत: लक्ष्य राजेश रायचंदानी (कप्तान), आर्यवीर सहवाग, वीके विनीत, यशबर्धन चौहान, अर्जुन राजपूत, अन्वय द्रविड़ (विकेटकीपर), मनल चौहान, मोहित उलवा, आर्यन सवसानी, काव्या पटेल, चिगुरुपति वेंकट

पाकिस्तान: उस्मान खान, हयाम खान, अब्दुल कादिर, फरहान यूसुफ (कप्तान), अहमद हुसैन, अली रजा, हमजा जहूर (विकेटकीपर), हसनैन अब्बास डार, मोहम्मद सय्याम, रिजवानुल्लाह, नकाब शफीक


ज़रूर पढ़ें