बॉल टैंपरिंग विवाद पर उस्मान ख्वाजा के आरोपों पर पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी, दावों को बताया बकवास

Australia Ball Tampering Controversy: पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपनी ऑटोबायोग्राफी में दावा किया है कि 2018 के केपटाउन 'सैंडपेपरगेट' बॉल टैंपरिंग कांड की जानकारी पूरी टीम को थी. उनके इस दावे को पैट कमिंस ने खारिज करते हुए इसे बकवास बताया.
PAT CUMMINS

पैट कमिंस

Australia Ball Tampering Controversy: ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट में इन दिनों बॉल टैंपरिंग विवाद सुर्खियों में छाया हुआ है. हाल ही में पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा ‘सब्र’ में दावा किया है कि 2018 के केपटाउन ‘सैंडपेपरगेट’ बॉल टैंपरिंग कांड की जानकारी सिर्फ स्टीव स्मिथ, डेविड वार्नर और कैमरून बेनक्रॉफ्ट तक ही सीमित नहीं थी, बल्कि पूरी टीम को इसकी जानकारी थी. उस्मान ख्वाजा द्वारा लगाए गए इन आरोपों पर ऑस्ट्रेलिया कप्तान पैट कमिंस ने चुप्पी तोड़ी है और इन दावों को बकवास बताया है.

उस्मान ख्वाजा ने लगाए आरोप

दरअसल पूर्व ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा की ऑटोबायोग्राफी इसी हफ्ते प्रकाशित हुई है. अपनी इस आत्मकथा में उन्होंने ‘सैंडपेपरगेट’ बॉल टैंपरिंग कांड में दोबारा जांच शुरू करने की बात कही. अपनी इस खिताब में ख्वाजा ने लिखा कि 2018 में बॉल से छेड़छाड़ करने की यह रणनीति सिर्फ कुछ खिलाड़ियों की नहीं थी, बल्कि इसमें पूरी टीम कई सामूहिक जिम्मेदारी थी और बॉल टैंपरिंग कांड की जानकारी ड्रेसिंग रूम में बैठे हर एक व्यक्ति को थी.

पैट कमिंस ने तोड़ी चुप्पी

ख्वाजा के इन दावों पर अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के कप्तान पैट कमिंस ने चुप्पी तोड़ी हैं और इन आरोपों को बकवास करार दिया है. शुक्रवार 13 नवंबर को कमिंस ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में ख्वाजा के इन आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया है. कमिंस का कहना है कि उन्हें या अन्य किसी गेंदबाज को इस बात की कोई जानकारी नहीं थी कि मैदान पर सैंडपेपर का इस्तेमाल किया जाएगा.

क्या है सैंडपेपरगेट बॉल टैंपरिंग कांड?

सैंडपेपरगेट बॉल टैंपरिंग विवाद साल 2018 में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच केपटाउन में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के दौरान हुआ एक बहुत बड़ा विवाद है. यह क्रिकेट इतिहास का सबसे बड़ा विवाद है. साथ ही इसे क्रिकेट के सबसे काले अध्यायों में से एक माना जाता है. मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज कैमरून बेनक्रॉफ्ट को मैदान पर गेंद की एक सतह को पीले रंग के सेंडपेपर से खुरदुरा करते हुए और फिर उसे अपने पेन से छुपाते हुए कैमरों ने पकड़ लिया था.

जांच के बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने उस समय के कप्तान स्टीव स्मिथ और उपकप्तान डेविड वार्नर पर एक-एक साल का प्रतिबंध लगाया था. जबकि कैमरून बेनक्रॉफ्ट पर 9 महीने का बैन लगाया गया था.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें