PBKS vs DC: पंजाब के खिलाफ जीत के बावजूद अक्षर पटेल की एक गलती पड़ी भारी, BCCI ने ठोका लाखों का जुर्माना

Axar Patel: आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स पर 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में अक्षर पटेल की कप्तानी बेहद शानदार रही, लेकिन उनकी एक गलती उनपर भारी पड़ गई है.
Axar Patel

अक्षर पटेल

Axar Patel: आईपीएल 2026 के 55वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स पर 3 विकेट से शानदार जीत दर्ज की. इस अहम जीत के साथ दिल्ली ने प्लेऑफ में जाने की उम्मीदों को जिंदा रखा है. धर्मशाला में खेले गए इस मुकाबले में अक्षर पटेल की कप्तानी बेहद शानदार रही, लेकिन उनकी एक गलती उनपर भारी पड़ी है, जिसके चलते बीसीसीआई ने उनपर लाखों का जुर्माना ठोक दिया है.

BCCI ने अक्षर पटेल पर ठोका जुर्माना

दरअसल दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल इस मैच पर स्लो ओवर रेट के दोषी पाए गए हैं, जिसके चलते बीसीसीआई ने उनपर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया है. क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मुकाबले में अक्षर ने स्लो ओवर रेट बनाए रखा, जिसकी वजह से उन पर जुर्माना लगाया गया है. बता दें, दिल्ली कैपिटल्स की टीम निर्धारित समय पर पूरे ओवर नहीं कर सकीं और इसी वजह से अक्षर पटेल पर यह कार्यवाई की गई.

यह भी पढ़ें: PBKS vs DC: कौन हैं माधव तिवारी? जिन्होंने पंजाब के खिलाफ किया शानदार प्रदर्शन, चटकाए 2 खतरनाक बल्लेबाजों के विकेट

क्या हैं नियम?

आईपीएल के नियमों के मुताबिक, आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के आर्टिकल 2.22 के तहत यह दिल्ली कैपिटल्स की इस सीजन की पहली स्लो ओवर रेट की गलती थी. इसी वजह से कप्तान अक्षर पटेल पर 12 लाख रुपये का जुर्माना ठोका गया.

अक्षर पटेल ने खेली कप्तानी पारी

पंजाब किंग्स के खिलाफ इस मैच में भले ही कप्तान अक्षर पटेल ने गेंदबाजी नहीं की लेकिन इस मुकाबले में उन्होंने बल्ले से शानदार प्रदर्शन किया. 211 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और उन्होंने शुरुआत में ही अपने बड़े विकेट गंवा दिए. इसके बाद पांचवें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे अक्षर पटेल ने मोर्चा संभाला और डेविड मिलर के साथ मिलकर शानदार साझेदारी की. इस मुकाबले में अक्षर ने 30 गेंदों में 56 रन की कप्तानी पारी खेली और अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

ज़रूर पढ़ें