PBKS vs RR: पंजाब बनाम राजस्थान मुकाबले में हुआ दर्दनाक हादसा, चोटिल हुआ फैन, वीडियो वायरल

PBKS vs RR: आईपीएल 2026 का 40 वां मुकाबला बीते दिन मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसमें पंजाब को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा.
PBKS vs RR

पंजाब किंग्स बनाम राजस्थान रॉयल्स

PBKS vs RR: आईपीएल 2026 का 40 वां मुकाबला बीते दिन मंगलवार को पंजाब किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसमें पंजाब को 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. बता दें, यह पंजाब की इस सीजन की पहली हार है. मैच के दौरान स्टेडियम में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक फैन बुरे तरीके से चोटिल हो गया है.

प्रियांश आर्या की गेंद से चोटिल हुआ फैन

दरअसल पंजाब किंग्स की पारी के दौरान युवा सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्या बल्लेबाजी कर रहे थे. इस दौरान उन्होंने एक गेंद पर जोरदार शॉट लगाया और गेंद को सीधे स्टैंड्स में पहुंचा दिया. प्रियांश की यह गेंद सीधे जाकर एक फैन के चेहरे में जाकर लगी, जिसके बड़ा उनके चेहरे से खून बहने लगा. यह दर्दनाक हादसा कैमरे में कैद हो गया.

यह भी पढ़ें: RR Captain Riyan Parag Smoking Controversy: कैमरे के सामने रियान पराग ने उड़ाए सिगरेट के छल्ले! लाइव मैच का वाडियो वायरल होते ही मचा बवाल

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो

सोशल मीडिया पर इस दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल तेजी से वायरल हो रहा है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जिस फैन को चोट लगी है, वह पंजाब किंग्स को सपोर्ट कर रहा था और उनके साथ में पंजाब की ही टीम का फ्लैग था. वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक दर्शक की आंख के पास से खून निकल रहा है.हालांकि यह हादसा किस ओवर में हुआ इस बात की पुष्टि नहीं हुई हैं.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

मैच की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब किंग्स ने मार्कस स्टोइनिस और प्रभसिमरन सिंह की अर्धशतकीय पारी के दम पर निर्धारित 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 222 रन बनाए. जवाब में राजस्थान रॉयल्स ने यशस्वी जायसवाल और डोनोवन फरेरा की तूफानी पारी के बदौलत 19.2 ओवर में ही 228 बना लिए और 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया.

ज़रूर पढ़ें