बाबर-शाहीन समेत कई स्टार खिलाड़ियों की छुट्टी, एशियन गेम्स 2026 में नए कप्तान के साथ उतरेगी पाकिस्तान टीम
पाकिस्तान क्रिकेट टीम
Pakistan Cricket Team: एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने टीम का ऐलान कर दिया है. बोर्ड ने इस बार टीम की कमान साहिबजादा फरहान को सौंपी है, जबकि बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और सलमान अली आगा जैसे सीनियर खिलाड़ियों को पाकिस्तान की टीम में जगह नहीं मिली है. बोर्ड ने इस आगामी टूर्नामेंट के लिए युवा खिलाड़ियों पर भरोसा जताया है.
साहिबजादा फरहान बने कप्तान
एशियन गेम्स 2026 की शुरुआत 13 सितंबर से होगी. इस आगामी टूर्नामेंट के लिए पाकिस्तान क्रिकेट टीम का ऐलान हो गया है. पीसीबी ने टीम की कमान साहिबजादा फरहान को सौंपी हैं, जबकि अब्दुल समद को उपकाप्टन नियुक्त किया गया है. इसके अलावा पाकिस्तान की टीम में 5 खिलाड़ी ऐसे भी शामिल हैं जिन्होंने अब तक टी20 इंटरनेशनल में डेब्यू भी नहीं किया है.
🚨 Sahibzada Farhan to lead Pakistan in this year's Asian Games in Japan
— Cricbuzz (@cricbuzz) June 10, 2026
Full squad: Sahibzada Farhan (captain), Abdul Samad (vice-captain), Abrar Ahmed, Ahmed Daniyal, Akif Javed, Ali Raza, Arafat Minhas, Haider Ali, Hasan Nawaz, Maaz Sadaqat, Mohammad Salman Mirza, Saad… pic.twitter.com/B4QFqWQZEr
सीनियर खिलाड़ियों की हुई छुट्टी
पाकिस्तान की टीम में कई सीनियर खिलाड़ियों को जगह नहीं मिली है, जिसमें बाबर आजम, शाहीन शाह अफरीदी और सलमान अली आगा जैसे खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं. सलमान अली आगा की टी20 कप्तानी से छुट्टी हो गई है. उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान टीम की कप्तानी की थी. वहीं, बाबर आजम और शाहीन शाह अफरीदी भी टी20 वर्ल्ड कप टीम का हिस्सा थे, लेकिन अब इन तीनों खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी हो गई है.
साहिबजादा फरहान टी20 करियर
साहिबजादा फरहान का टी20 रिकॉर्ड बेहद शानदार है और इसी रिकॉर्ड की वजह से उन्हें पाकिस्तान टी20 टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. फरहान ने अब तक कुल 46 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं, जिसमें 137 के स्ट्राइक रेट से उन्होंने 1305 रन बनाए हैं. इसके अलावा आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 383 रन बनाए थे. इसी के साथ उन्होंने टूर्नामेंट के एक संस्करण में सबसे ज्यादा रन बनाने का वर्ल्ड रिकार्ड अपने नाम किया था.
एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान की स्क्वॉड
साहिबजादा फरहान (कप्तान), अब्दुल समद (उपकप्तान), अबरार अहमद, अहमद दानियाल, आकिफ जावेद, अली रजा, अराफात मिन्हास, हैदर अली, हसन नवाज, माज सदाकत, मोहम्मद सलमान मिर्जा, साद मसूद, सईम अयूब, सुफयान मोकिम और उस्मान खान (विकेटकीपर).