‘वो कभी डरते नहीं हैं…’, भारत-पाक मुकाबले से पहले ही नकवी के बयान से बवाल, आसिम मुनीर का नाम लेकर दी गिदड़भभकी

IND vs PAK: नकवी ने भारत के खिलाफ मैच को लेकर टिप्पणी करते हुए पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर का जिक्र किया, जिसके बाद उनके इस बयान को राजनैतिक और सैन्य संकेत के रूप में देखा जा रहा है.
IND vs PAK

भारत बनाम पाकिस्तान

IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर पहले से ही विवाद गरमाया हुआ है. अब इस मुद्दे पर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के चेयरमैन मोहसिन नकवी के एक बयान ने नई बहस छेड़ दी है. नकवी ने भारत के खिलाफ मैच को लेकर टिप्पणी करते हुए पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर का जिक्र किया, जिसके बाद उनके इस बयान को राजनैतिक और सैन्य संकेत के रूप में देखा जा रहा है.

मोहसिन ने दी गिदड़भभकी

दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले मैच को लेकर अब स्थिति साफ हो गई है. पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ मैच खेलने का ऐलान कर दिया है. हालांकि इसी के साथ एक नया विवाद खड़ा हो गया है. मोहसिन नकवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में पाकिस्तान आर्मी चीफ आसिम मुनीर का जिक्र करते हुए कहा, “हम भारत और आईसीसी की धमकियों से नहीं डरते हैं और न ही पाकिस्तानी सरकार उनसे डरती है और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर की बात रही, तो वो कभी डरते नहीं हैं.”

यह भी पढ़ें: 14 साल के वैभव सूर्यवंशी को ICC ने दिया खास तोहफा, इस टीम में किया शामिल

सैन्य शक्ति का कर रहे प्रदर्शन

मोहसिन नकवी के इस बयान के बाद क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है. सोशल मीडिया पर भी फैंस की तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं. कई यूजर्स इसे खेल को राजनीति से जोड़ने की कोशिश बता रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का मानना है कि पीसीबी प्रमुख का यह बयान सेना प्रमुख आसिम मुनीर की छवि मजबूत करने की कोशिश है.

गौरतलब है कि भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबलों को लेकर हमेशा से ही खेल से इतर परिस्थितियां देखने को मिलीं है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में दोनों टीमों के आमने-सामने आने को लेकर पाकिस्तान की ड्रामेबाजी खत्म नहीं हो रही थी. वह कभी बहिष्कार की बात करते, तो कभी आईसीसी के सामने शर्ते रखते, हालांकि अब मैच अपने तय शेड्यूल के मुताबिक होना है.

ज़रूर पढ़ें