Vistaar NEWS

‘आपने तिरंगे की शान बढ़ाई…’,एशियन गेम्स मेडलिस्ट खिलाड़ियों से मुलाकात के बाद बोले PM मोदी

PM Modi

एशिएन गेम्स के मेडलिस्ट खिलाड़ियों से मिले पीएम मोदी

PM Modi Meets Asian Games Champions: एश‍ियन गेम्‍स 2026 में भारत की ओर से हिस्‍सा लेने गए ख‍िलाड़‍ियों ने इस बार जमकर मेडल जीते. कुल मिलाकर 85 मेडल इस बार भारत के खाते में आए हैं. टूर्नामेंट में भाग लेने वाले ख‍िलाड़‍ियों से पीएम मोदी ने मुलाकात की. द‍िल्‍ली के मेजर ध्‍यानचंद्र स्‍टेड‍ियम में टूर्नामेंट और खेलों को लेकर पीएम ने ख‍िलाड़‍ियों से बातचीत की. इसके बाद PM मोदी ने उन्हें संबोध‍ित किया. इस बार का एशियन गेम्‍स टूर्नामेंट जापान के आइची-नागोया में आयोज‍ित हुआ था. जहां इंड‍ियन प्‍लेयर्स ने शानदान प्रदर्शन किया.

एशियन गेम्स मेडलिस्ट को PM मोदी ने किया संबोधित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मेजर ध्यानचंद स्टेडियम में भारतीय खिलाड़ियों से मुलाकात की और उनसे संवाद किया. इस दौरान हरमनप्रीत कौर ने महिला क्रिकेट टीम की जर्सी पीएम को सौंपी. इसके बाद उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित किया. पीएम ने अपने सम्बोधन में कहा आपने तिरंगे की शान भी बढ़ाई है और तिरंगे का मान भी बढ़ाया है. यह सफलता सिर्फ आपकी नहीं, देश के करोड़ों नागरिकों की सफलता है.

यह भी पढ़ें: ‘दिल पर हाथ रखकर पूछिए…’, अंकिता भंडारी केस में विनेश फोगाट की इमोशनल अपील, महिलाओं की सुरक्षा पर उठाए सवाल

इस बार के एशियाड को बताया यादगार

अपने संबोधन में पीएम मोदी ने कहा पदक वीरों से मिलना मामूली बात नहीं है, आप सभी ने देश का मां बढ़ाया है. चैंपियंस को पूरे देश की तरह से बधाई. जुनून जब जीत में बदलता है तो मेडल पक्का है. मैंने आपके कोच, आपके सपोर्ट स्टाफ और अपके परिवार का भी ह्रदय से अभिनंद करता हूं. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा इस बार का एशियाड कई मायनों में यादगार रहा. हमारे हॉकी की दोनों टीमों ने इस बार गोल्ड जीता. महिला हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर 44 साल का इंतजार खत्म किया.

महिला एथलीटों के प्रदर्शन का किया जिक्र

इस दौरान पीएम मोदी ने महिला एथलीटों के शानदार प्रदर्शन का भी जिक्र किया, जिसमें उन्होंने कहा कि मैं अपनी बेटियों की खासतौर पर सराहना करना चाहता हूं. 85 मेडल में से 38 पदक हमारी महिला एथलीट्स ने जीते हैं जिसमें 11 गोल्ड मेडल भी शामिल हैं. यह मेडल सिर्फ संख्या नहीं बल्कि नए भारत की सशक्त तस्वीर है. इस मुलाकात के दौरान पीएम ने खिलाड़ियों को संकल्प भी दिलाया जिसमें उन्होंने कहा कि मैं कुछ संकल्प रखूंगा और आपको कहना है, ‘वी विल डू इट, हर मैदान पर तिरंगे की शान, खेलों में भारत की नई पहचान, हर खेल में नए चैंपियन और हमारे नाम और नए रिकॉर्ड.’

Exit mobile version