Asian Games 2026 में इतिहास रचने वाली प्रणवी उर्स पर पैसों की बारिश, अदिति-दीक्षा भी हुईं मालामाल

Pranavi Urs: एशियन गेम्स 2026 में प्रणवी उर्स ने महिलाओं के व्यक्तिगत गोल्फ इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. प्रणवी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय गोल्फ यूनियन ने उन्हें 10 लाख रुपये इनामी राशि देने का ऐलान किया है.
Pranavi Urs, Aditi Ashok or Diksha Dagar

प्रणवी उर्स, अदिति अशोक या दीक्षा डागर

Pranavi Urs: भारतीय महिला स्टार गोल्फर प्रणवी उर्स ने एशियन गेम्स 2026 में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. वो महिलाओं के व्यक्तिगत गोल्फ इवेंट में गोल्ड मेडल जीतने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन गई हैं. इसके अलावा उन्होंने विमेंस टीम इवेंट में अदिति अशोक और दीक्षा डागर के साथ मिलकर देश के लिए सिल्वर मेडल जीता. एशियन गेम्स में ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करने पर भारतीय गोल्फ यूनियन ने इन तीनों खिलाड़ियों को बड़ी इनामी राशि देने का ऐलान किया है.

प्रणवी उर्स पर पैसों की बारिश

जापान के आईची-नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 में प्रणवी उर्स ने महिलाओं के व्यक्तिगत गोल्फ इवेंट में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है. प्रणवी की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर भारतीय गोल्फ यूनियन ने उन्हें 10 लाख रुपये इनामी राशि देने का ऐलान किया है. आईजीयू की गवर्निंग काउंसिल ने खिलाड़ियों के प्रदर्शन को सम्मानित करने के लिए नकद पुरस्कारों को मंजूरी दे दी है.

यह भी पढ़ें: Asian Games 2026: क्रिकेट से लेकर गोल्फ तक…भारत के खाते में कितने मेडल? जानें किस एथलीट ने किस इवेंट में जीता पदक

अदिति-दीक्षा भी हुईं मालामाल

प्रणवी उर्स के अलावा भारतीय गोल्फ यूनियन ने विमेंस टीम स्पर्धा में सिल्वर मेडल जीतने वाली अदिति अशोक और दीक्षा डागर को 3-3 लाख रुपये देने का ऐलान किया है. बता दें, अदिति ने इससे पहले 2022 हांगझोउ में आयोजित एशियन गेम्स में महिलाओं के व्यक्तिगत इवेंट में भारत के लिए सिल्वर मेडल जीता था.

प्रणवी एशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाली बनी तीसरी गोल्फर

बता दें, प्रणवी उर्स एशियन गेम्स में व्यक्तिगत गोल्ड जीतने वाली भारत की तीसरी गोल्फर बन गई हैं. उनसे पहले लक्ष्मण सिंह ने दिल्ली में आयोजित एशियन गेम्स 1982 और शिव कपूर ने बुसान एशियन गेम्स 2002 में मेंस व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड मेडल जीता था. हालांकि प्रणवी एशियन गेम्स के इतिहास में व्यक्तिगत इवेंट में गोल्ड जीतने वाली पहली महिला गोल्फर बन गई हैं.

ज़रूर पढ़ें