National Sports Award: राष्ट्रपति मुर्मू ने मनु भाकर-डी गुकेश के साथ 4 खिलाड़ियों को खेल रत्न से किया सम्मानित, 32 प्लेयर्स को अर्जुन अवार्ड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस खास अवसर पर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और शतरंज के विश्व चैंपियन डी गुकेश को सम्मानित किया.
D Gukesh and Manu Bhaker

डी गुकेश और मनु भाकर

National Sports Award: राष्ट्रपति भवन में आयोजित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार समारोह में खेल जगत के बेहतरीन खिलाड़ियों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन और कड़ी मेहनत के लिए सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने इस खास अवसर पर मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से ओलंपिक पदक विजेता निशानेबाज मनु भाकर और शतरंज के विश्व चैंपियन डी गुकेश को सम्मानित किया.

मनु भाकर और डी गुकेश का गौरव

मनु भाकर ने अपने शानदार निशानेबाजी कौशल से ओलंपिक में भारत का नाम रोशन किया है. मनु इस बार के ओलंपिक में दो मेडल जीतने वाली पहली खिलाड़ी बनी. वहीं, डी गुकेश ने शतरंज के वर्ल्ड चैंपियन बनकर भारत को गर्व बढाया. गुकेश 18 साल की उम्र में वर्ल्ड चैंपियन बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने. राष्ट्रपति भवन में इन दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया.

हरमनप्रीत सिंह को मिला सर्वोच्च सम्मान

भारतीय मेंस हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह को भी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा गया. टोक्यो और पेरिस ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाली भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा रहे हरमनप्रीत ने पेरिस ओलंपिक में टीम का नेतृत्व किया. उनके नेतृत्व में भारतीय हॉकी ने कई ऐतिहासिक जीत दर्ज की हैं.

पैरा एथलीटों की प्रेरणादायक सफलता

इस समारोह में पैरालंपिक स्वर्ण पदक विजेता हाई जंप खिलाड़ी प्रवीण कुमार को भी मेजर ध्यानचंद खेल रत्न सम्मान से सम्मानित किया गया. प्रवीण ने टोक्यो ओलंपिक में रजत पदक और पेरिस ओलंपिक में स्वर्ण पदक जीतकर अपनी कड़ी मेहनत और समर्पण का परिचय दिया. उनके संघर्षों और उपलब्धियों ने पूरे देश को प्रेरित किया है.

यह भी पढ़ें: जल्द शादी के बंधन में बंधेंगे क्रिकेटर Rinku Singh, सपा सांसद प्रिया सरोज संग हुई सगाई

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित खिलाड़ी

इस बार 32 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया गया, जिनमें से 17 पैरा एथलीट थे. पुरस्कार पाने वालों में पेरिस ओलंपिक कांस्य पदक विजेता पहलवान अमन सेहरावत, निशानेबाज स्वप्निल कुसाले, सरबजोत सिंह, और मेंस हॉकी टीम के सदस्य जरमनप्रीत सिंह, सुखजीत सिंह, संजय और अभिषेक शामिल थे.

ज़रूर पढ़ें