संन्यास के बाद इस विदेशी लीग में खेलते नजर आएंगे आर अश्विन, जानें कब खेलेंगे पहला मैच
रविचंद्रन अश्विन
R Ashwin: भारतीय क्रिकेट टीम के दिग्गज ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने दिसंबर 2024 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. इसके बाद साल 2025 में उन्होंने आईपीएल से भी रिटायरमेंट ले लिया था.अब अश्विन एक विदेशी लीग में खेलते नजर आने वाले हैं, जिसके लिए फ्रेंचाइजी ने उन्हें साइन कर लिया है.
किस विदेशी लीग में खेलते नजर आएंगे आर अश्विन?
दरअसल भारतीय पूर्व स्टार स्पिनर रविचंद्रन अश्विन अमेरिका की मेजर लीग क्रिकेट के चौथे सीजन में खेलते नजर आने वाले हैं. 39 वर्षीय भारतीय पूर्व क्रिकेटर को सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स ने अपनी टीम में शामिल किया है. अश्विन इस लीग में खेलने वाले पहले रिटायर्ड भारतीय खिलाड़ी हैं. इस लीग में खेलने को लेकर अश्विन ने भी उत्सुकता जाहिर की है.
Ravichandran Ashwin has joined San Francisco Unicorns squad for MLC 2026.
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) June 13, 2026
– R Ashwin will play in his debut season for SFU 🇮🇳pic.twitter.com/l1auk0BSyD
यह भी पढ़ें: ‘लड़ाई शौक है तो मैदान में आओ, फिर…’,थप्पड़ कांड पर श्रीसंत की भज्जी को खुली चुनौती
अश्विन कब खेलेंगे पहला मैच?
मीजर लीग क्रिकेट 2026 का आगाज 18 जून से होने जा रहा है. टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डलास, टेक्सास के ग्रैंड प्रेयरी स्टेडियम में टेक्सास सुपर किंग्स और सिएटल ऑर्कस के बीच खेला जाएगा.इस टूर्नामेंट में अश्विन अपना पहला मुकाबला 20 जून को खेलते नजर आएंगे.
अश्विन ने जाहिर की खुशी
बता दें, फ्रेंचाइजी ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है. जिसमें अश्विन इस लीग में खेलने को लेकर खुशी जाहिर कर रहे हैं. फ्रेंचाइजी द्वारा जारी किए गए वीडियो में अश्विन कहते हैं,”मैं सबसे ज्यादा इसलिए उत्साहित हूं क्योंकि यह कोई ऐसा देश नहीं हैं जहां आप बहुत क्रिकेट खेलते हैं. हालांकि मैं कई दशकों से क्रिकेट खेल रहा हूं. लेकिन मुझे अमेरिका आकर यहां खेलने का अनुभव नहीं मिला हैं. यहां के लोगों के साथ घुलने-मिलने के लिए मैं उत्सुक हूं.”