Ranji Trophy 2026: जम्मू कश्मीर ने रचा इतिहास, बंगाल को हराकर पहली बार फाइनल में बनाई जगह

Ranji Trophy 2026: जम्मू-कश्मीर की टीम ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है.
Jammu-Kashmir

जम्मू कश्मीर

Ranji Trophy 2026: जम्मू-कश्मीर की टीम ने रणजी ट्रॉफी के इतिहास में पहली बार फाइनल में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है. रणजी ट्रॉफी 2026 सीजन के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में जम्मू-कश्मीर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दो बार की चैंपियन बंगाल को 6 विकेट हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

रणजी ट्रॉफी 2026 के फाइनल में पहुंची जम्मू-कश्मीर

जम्मू-कश्मीर और बंगाल के बीच खेले गए दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बंगाल ने पहले बल्लेबाजी करते हुए पहली पारी में 328 रन बनाए. इसके बाद पहली पारी में बल्लेबाजी करते हुए पारस डोगरा की टीम ने 302 रन बनाए. कश्मीर के लिए पहली पारी में अब्दुल समद ने सबसे ज्यादा 82 रनों की पारी खेली. दूसरी पारी में बंगाल के बल्लेबाज बुरे तरीके से फ्लॉप साबित हुए और महज 99 रनों पर ढेर हो गए. इसके बाद दूसरी पारी में कश्मीर ने 4 विकेट खोकर 126 रन बना डाले और 6 विकेट से मैच अपने नाम कर लिया. इस जीत के साथ जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी 2026 के फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है.

यह भी पढ़ें: Ranji Trophy 2026: रणजी ट्रॉफी में मोहम्मद शामी ने मचाई तबाही, 8 विकेट चटकाकर चयनकर्ताओं को दिया मुंहतोड़ जवाब

मैच के हीरो रहे आकीब नबी डार

इस मैच में जम्मू-कश्मीर के ऑलराउंडर आकीब नबी डार को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. आकीब ने सेमीफाइनल मुकाबले की पहली पारी में 5 जबकि दूसरी पारी में 4 विकेट झटके. इसके अलावा उन्होंने बल्ले से भी अपना योगदान दिया और 54 गेंदों में 42 रन की शानदार पारी खेली.

इस सीजन शानदार फॉर्म में जम्मू-कश्मीर

रणजी ट्रॉफी 2026 सीजन में जम्मू-कश्मीर की टीम जबरदस्त लय में नजर आ रही है. इस सीजन टीम के सभी खिलाड़ी शानदार प्रदर्शन कर रहें हैं. सेमीफाइनल मुकाबले में भी टीम को जीत के लिए 126 रनों की जरूरत थी. जिसे उन्होंने बड़े ही आसानी से हासिल कर लिया. इससे पहले उन्होंने क्वार्टर फाइनल में मध्य प्रदेश को 56 रनों से हराया था.

ज़रूर पढ़ें