Ranji Trophy 2026: रणजी ट्रॉफी में मोहम्मद शामी ने मचाई तबाही, 8 विकेट चटकाकर चयनकर्ताओं को दिया मुंहतोड़ जवाब
मोहम्मद शमी
Ranji Trophy 2026: रणजी ट्रॉफी 2026 का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला जम्मू कश्मीर और बंगाल के बीच खेला जा रहा है. इस मैच में भारतीय टीम से बाहर चल रहे तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है. जम्मू-कश्मीर के खिलाफ घातक गेंदबाजी करते हुए शामी ने पहली ही पारी में 8 विकेट झटक लिए हैं.
मोहम्मद शामी ने झटके 8 विकेट
जम्मू कश्मीर के खिलाफ दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में बंगाल के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी जबरदस्त फॉर्म में नजर आए. इस मैच में उन्होंने 22.1 ओवर में तीन मेदन के साथ 90 रन देकर 8 विकेट झटके. यह उनके फर्स्ट क्लास करियर का बेस्ट स्पेल था. बंगाल द्वारा पहली पारी में बनाए गए 302 रन के जवाब में जम्मू कश्मीर की टीम ने 328 रन बनाए.
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: बारिश ने किया ‘खेला’, जिम्बॉब्वे की सुपर-8 में एंट्री, ऑस्ट्रेलिया वर्ल्ड कप से बाहर
इस सीजन झटके 38 विकेट
35 वर्षीय भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी रणजी ट्रॉफी के मौजूद सीजन में शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने इस सीजन में अब तक खेले गए 7 मैचों में में 38 विकेट झटके हैं. जिसमें तीन पर 5 विकेट हॉल भी शामिल है. इससे पहले उन्होंने गुजरात और सर्विसेज के खिलाफ 5-5 विकेट लिए थे. साथ ही उन्होंने विजय हजारे ट्रॉफी के 7 मैचों में 15 विकेट लिए थे.
टीम इंडिया से चल रहे बाहर
भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पिछले कुछ समय से टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं. भारत के लिए उन्होंने आखिरी मुकाबला चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में खेला था. घरेलू क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन के बावजूद टीम मैनेजमेंट उन्हें बार-बार नजरअंदाज कर रहा है. साथ ही साथ उन्हें इस बार बीसीसीआई के सेंट्रल कान्ट्रैक्ट में भी जगह नहीं मिली है. रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए शामी ने टीम इंडिया में वापसी के लिए मजबूत दावेदारी पेश कर दी है.