RCB vs SRH: आईपीएल के पहले मुकाबले में भी अभिषेक शर्मा फ्लॉप, डेब्यू मैच में डफी ने बरपाया कहर

RCB vs SRH: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भी अभिषेक शर्मा का बल्ला खामोश नजर आ रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मुकाबले में वह महज 7 रन बनाकर आउट हो गए.
Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा

RCB vs SRH: आईपीएल 2026 का आगाज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबले से हो गया है. दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला बेंगलुरू के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में भारतीय सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म जारी रहा. आरसीबी के खिलाफ ओपनिंग मैच में अभिषेक महज 7 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.

IPL 2026 में अभिषेक का खराब फॉर्म जारी

युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का खराब फॉर्म अब लगातार चिंता का विषय बनता जा रहा है. आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद अब इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में भी उनका बल्ला खामोश नजर आ रहा है. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के खिलाफ मुकाबले में वह महज 7 रन बनाकर आउट हो गए.

सनराइजर्स हैदराबाद को इस मैच में अपने ओपनर से तेज शुरुआत की उम्मीद थी, लेकिन अभिषेक एक बार फिर बड़ी पारी खेलने में नाकाम रहे. शुरुआती ओवरों में ही उनका विकेट गिरने से टीम पर दबाव बन गया. उनके अलावा ट्रेविस हेड भी सिर्फ 11 रन बनाकर चलते बने.

यह भी पढ़ें: बांग्लादेश को समझ आ गई अपनी औकात! IPL 2026 के टेलीकास्ट से हटाया बैन, जानिए क्यों लिया यू-टर्न

वर्ल्ड कप में हुए फ्लॉप

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के दौरान भी अभिषेक शर्मा अपने प्रदर्शन से प्रभावित नहीं कर पाए थे. उस टूर्नामेंट में उनकी असफलता के बाद उम्मीद थी कि आईपीएल में वह दमदार वापसी करेंगे, लेकिन आईपीएल 2026 के पहले ही मैच में वह एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए हैं. लगातार खराब फॉर्म उनकी बल्लेबाजी तकनीक और आत्मविश्वास दोनों पर सवाल खड़े कर रहा है. टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उन्होंने 8 मैचों में महज 141 रन बनाए थे. इस दौरान वह शुरुआती 3 मैचों में बिना खाता खोले ही आउट हो गए थे.

डेब्यू मैच में डफी का तलका

आईपीएल 2026 के अपने डेब्यू मैच में जैकब डफी ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 5.50 की इकॉनमी से 3 अहम विकेट झटके. उन्होंने अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड और नीतीश कुमार रेड्डी को आउट कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया. बता दें मिनी नीलामी में आरसीबी ने उन्हें नीलामी में 2 करोड़ रुपये की बेस प्राइस पर खरीदा था, और डफी ने अपने पहले ही मैच में इस भरोसे को सही साबित कर दिया.

ज़रूर पढ़ें