न्यूजीलैंड टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया को मिली राहत, फिट हुए ऋषभ पंत

Rishabh Pant Declared Fit: न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत पूरी तरह फिट हो गए हैं.
RISHABH PANT

ऋषभ पंत

Rishabh Pant Declared Fit: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 19 नवंबर से दो मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है. इस आगामी सीरीज से पहले टीम इंडिया के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत चोट से उबरकर पूरी तरह फिट हो गए हैं. वह कीवी टीम के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में विकेटकीपिंग करते नजर आ सकते हैं.

ईरानी कप के दौरान चोटिल हुए थे पंत

दरअसल पिछले महीने ऋषभ पंत ईरानी कप के दौरान चोटिल हो गए थे. वह श्रीनगर में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ रेस्ट ऑफ इंडिया की ओर से खेलते हुए चोटिल हो गए थे. न्यूजीलैंड दौरे के लिए उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में शामिल किया गया था, लेकिन उनका खेलना फिटनेस क्लियरेंस पर निर्भर था. गुरुवार 12, नवंबर को उन्हें फिट घोषित कर दिया गया है. अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए उपलब्ध रहेंगे.

खबर अपडेट की जा रही है…

ज़रूर पढ़ें