ODI टीम से बाहर होने पर छलका ऋषभ पंत का दर्द, बोले-बुरा तो लगता है…

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लंबे समय से भारत की वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं. पंत ने पहली बार इस बारे में खुलकर बात की है.
Rishabh Pant

ऋषभ पंत

Rishabh Pant: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत लंबे समय से भारत की वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं. पंत ने पहली बार इस बारे में खुलकर बात की है. उन्होंने माना कि जब टीम में जगह नहीं मिलती है तो बुरा जरूर लगता है, लेकिन एक खिलाड़ी के रूप पर उतार-चढ़ाव खेल का हिस्सा है. इसी के साथ पंत ने कहा कि जब किसी खिलाड़ी के साथ ऐसा होता है तो लोग अपनी राय आसानी से दे देते हैं.

वनडे टीम ने बाहर होने पर छलका ऋषभ पंत का दर्द

दरअसल टीम इंडिया के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत करीब 3 साल से भारत की वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं. हाल ही में उन्होंने इस बार में खुलकर बात की. पंत ने कहा कि जब टीम में जगह नहीं मिलती तो बुरा जरूर लगता है. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए पंत ने कहा जब किसी खिलाड़ी के साथ ऐसा होता है तो लोग आसानी से अपनी राय दे देते हैं. हालांकि, एक खिलाड़ी को यह भी देखना चाहिए कि वह खुद कितनी मेहनत कर रहा है और वह अपने टारगेट को लेकर कितना क्लियर है. पंत के मुताबिक, हर झटके के बाद वापसी का मौका आता है.

यह भी पढ़ें: IND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ शुभमन गिल ने काटा गदर, वनडे में जड़ी सबसे तेज डबल सेंचुरी

पंत ने क्या कहा?

हाल ही में बिजनेस ऑफ स्पोर्ट पॉडकास्ट पर बात करते हुए ऋषभ पंत ने कहा, ‘जाहिर है, जब ऐसा कुछ होता है तो बुरा लगता है. लेकिन एक एथलीट की सोच आपको यह एहसास कराती है कि अगर कोई झटका लगा है, तो वापसी का मौका भी आता है. एक एथलीट के रूप में आपको रोजाना की जिंदगी में इन चीजों का सामना करना पड़ता है. लोग कहते हैं कि मेरे साथ यह हुआ, वह हुआ, लेकिन एक एथलीट के लिए यह खेल का ही एक हिस्सा है.

लंबे समय से ODI टीम से बाहर

ऋषभ पंत लंबे समय से भारत की वनडे टीम से बाहर चल रहे हैं. उन्होंने आखिरी बार 7 अगस्त 2024 को भारत के लिए वनडे मैच खेला था. इसके बाद से उन्हें लगातार इस फॉर्मैट में नजरअंदाज किया जा रहा है. पंत अब टेस्ट क्रिकेट में भारत का अहम हिस्सा हैं. जबकि वनडे क्रिकेट में मैनेजमेंट की पहली पसंद केएल राहुल बन गए हैं.

ज़रूर पढ़ें