इंग्लैंड सीरीज के बाद नए लुक में नजर आए रोहित शर्मा, रवि शास्त्री ने शेयर की फोटो
रवि शास्त्री और रोहित शर्मा
Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और स्टार ओपनर रोहित शर्मा इंग्लैंड सीरीज के बाद इन दिनों लंदन में अपने परिवार के साथ छुट्टियां मना रहे हैं. इसी बीच लंदन में अब रोहित शर्मा की मुलाकात टीम इंडिया के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री से हुई, जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है. इस वायरल तस्वीर में रोहित क्लीन-शेव लुक में नजर आ रहे हैं.
रवि शास्त्री ने शेयर की तस्वीर
दरअसल भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व हेड कोच रवि शास्त्री ने हाल ही में अपने एक्स अकाउंट पर भारतीय दिग्गज रोहित शर्मा के साथ एक फोटो शेयर की. इस फोटो में रोहित बिल्कुल अलग और नए लुक में नजर आ रहे हैं. इस तस्वीर में रवि शास्त्री रोहित के कंधे पर हाथ रखे हुए हैं और उनकी ओर इशारा करते हुए मुस्करा रहे हैं. इस फोटो के कैप्शन में रवि शास्त्री ने रोहित शर्मा को मेंशन करते हुए लिखा, ”लंदन की सैर के दुरान रिलैक्सड ‘शर्मा’ से मुलाकात पर काफी अच्छा लगा.”
Great bumping into a relaxed Shaaaarma on a stroll in London @ImRo45 pic.twitter.com/g3NSLef3n5
— Ravi Shastri (@RaviShastriOfc) July 31, 2026
यह भी पढ़ें: ICC ने ODI वर्ल्ड कप 2027 के वेन्यू का किया ऐलान, नए फॉर्मैट में इन 12 शहरों में होंगे मैच
क्लीन-सेव में नजर आए रोहित शर्मा
रवि शास्त्री ने जो तस्वीर शेयर की है इसमें हिटमैन क्लीन-शेव में नजर आ रहे हैं. उन्होंने ब्लैक स्टाइलिश हाफ स्लीव शर्ट पहन रखी है, जिसपर व्हाइट ज्योमेट्रिक डिजाइन बने हुए हैं. इसके साथ रोहित ने ब्लैक ट्राउजर पहन रखा है. हिटमैन का यह नया लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. फैंस उनके इस लुक को काफी पसंद कर रहे हैं.
लॉर्ड्स में खेली थी शतकीय पारी
हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई तीन मैचों की वनडे सीरीज में रोहित शर्मा की शुरुआत अच्छी नहीं रही. हालांकि लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और आखिरी मुकाबले में उन्होंने शानदार वापसी करते हुए शतकीय पारी खेली थी. लॉर्ड्स वनडे में उन्होंने 110 गेंदों में 138 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी, जिसमें 17 चौके और 5 छक्के शामिल रहे.