Vistaar NEWS

रोहित शर्मा ने ‘Non Committal’ लिखी टीशर्ट पहनकर अजीत अगरकर पर साधा निशाना? वायरल हुई तस्वीर

Rohit Sharma

रोहित शर्मा

Rohit Sharma Non Committal Tshirt: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इन दिनों लगातार सुर्खियों में बने हुए हैं. लेकिन इस बार वजह उनका क्रिकेट प्रदर्शन नहीं, बल्कि टेलीविजन पर होने वाला उनका डेब्यू है. हिटमैन जल्द ही अपने नाम के टीवी शो ‘द रोहित शर्मा शो’ से छोटे पर्दे पर कदम रखने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग भी उन्होंने शुरू कर दी है. शो की शूटिंग के दौरान रोहित ने एक टीशर्ट पहनी थी, जिस पर लिखा था ‘नोन कमिटल’.

टीशर्ट पर लिखे इस कैप्शन को फैंस अजीत अगरकर से जोड़कर देख रहे हैं. सोशल मीडिया यूजर्स का मानना है कि रोहित ने बिना नाम लिए ही टीम इंडिया के चीफ सिलेक्टर अजीत अगरकर पर निशाना साधा है.

रोहित शर्मा की टीशर्ट ने खींचा फैंस का ध्यान

दरअसल टीम इंडिया के दिग्गज सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट क्रिकेट से पहले ही संन्यास ले चुके हैं. वह अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में सक्रिय हैं. इन सब के बीच हिटमैन अपने अपकमिंग टीवी शो को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. शो के ऑन एयर होने से पहले ही इसके कई वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा हैं. ऐसे ही एक और वीडियो सामने आया है, जिसमें फैंस की नजरें हिटमैन की टीशर्ट पर गई, जिस पर लिखा था ,’नोन कमिटल’.

यह भी पढ़ें: ENG vs PAK: तीसरे टेस्ट मैच में भी पाकिस्तान की उड़ी धज्जियां, इंग्लैंड में बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड, 133 रन पर सिमटी पूरी टीम

अजीत अगरकर पर कसा तंज?

बता दें, अजीत अगरकर ने पिछले साल अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया था, जिसमें उन्होंने रोहित की जगह शुभमन गिल को कप्तान नियुक्त किया था. इसके बाद अगरकर से रोहित और विराट के भविष्य को लेकर सवाल किया गया था. अगरकर से पूछा गया था कि आप 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर रोहित-विराट के बारे में क्या सोचते हैं? इस पर अगरकर ने जवाब देते हुए कहा था कि ‘नोन कमिटल’हैं. उन्होंने 2027 वनडे वर्ल्ड कप को लेकर कोई प्रतिबद्धता नहीं दिखाई है. हालांकि दोनों खिलाड़ी पहले ही बोल चुके थे कि वह अगले साल होने वाले वर्ल्ड कप में खेलना चाहते हैं. वहीं, अब रोहित अपने शो की शूटिंग के दौरान ‘नोन कमिटल’ लिखी टीशर्ट पहने नजर आए.

Exit mobile version