क्रिकेट मैदान के बाद अब टीवी पर जलवा बिखेरेंगे रोहित शर्मा, छोटे पर्दे पर करेंगे डेब्यू
रोहित शर्मा
Rohit Sharma: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा ने क्रिकेट के मैदान पर अपनी शानदार बल्लेबाजी से करोड़ों फैंस के दिलों में खास जगह बनाई है. अब हिटमैन एक नए अंदाज में दर्शकों का मनोरंजन करते नजर आने वाले हैं. क्रिकेट के बाद रोहित शर्मा अब एंटरटेनमेंट की दुनिया में कदम रखने वाले हैं. वह अपने खुद के शो ‘Rohit Sharma Show’ से छोटे पर्दे पर डेब्यू करने वाले है.
टीवी पर जलवा बिखेरेंगे रोहित शर्मा
दरअसल हाल ही में सोनी टीवी ने ‘Rohit Sharma Show’ का एक टीजर जारी किया है. इस टीजर के सामने आते ही सोशल मीडिया पर तहलका मच गया है. रिपोर्ट्स की माने तो यह शो जल्द ही लॉन्च होने वाला है. इसी साल मई में एक प्रोमो वीडियो जारी किया गया था, जिसमें हिटमैन के फैंस उनसे ‘गार्डन में घूमने’ वाली लाइन बोलने को कहते हैं. वहीं नए टीजर वीडियो में रोहित, कैमरामैन और अन्य क्रू मेंबर्स को सलाह देते दिख रहे हैं. मई में जारी हुए प्रोमो वीडियो पर हिटमैन ने कहा था कि 2 लाइन क्या बोल दी, इतनी वायरल हो गई, जब पूरा शो आएगा तब क्या होगा.’
ROHIT SHARMA ENTERS IN NEW FORMAT. 📺
— Maina Singh (@Maina_Singhx77) August 11, 2026
According to CEO Gaurav Banerjee, Rohit Sharma will host a entertainment show at Sony Network in September 2026. [SPN]
The television and entertainment show of Rohit Sharma is titled as ‘The Rohit Sharma Show’ 🇮🇳 pic.twitter.com/N4U37cWlue
यह भी पढ़ें: ODI WC 2027: भारत-इंग्लैंड समेत 10 टीमों ने किया क्वालीफाई, वेस्टइंडीज को खेलना होगा क्वालिफायर
क्या होगा Rohit Sharma Show?
बता दें, रोहित शर्मा शो को लेकर जानकारी अभी गोपनीय है, लेकिन माना जा रहा है कि इस शो में रोहित एक एंकर या प्रेजेंटर की भूमिका में नजर आ सकते हैं. सोनी पिक्चर्स नेटवर्क इंडिया के सीईओ गौरव बनर्जी भी पुष्टि कर चुके हैं कि रोहित खुद इस शो को होस्ट करेंगे. वहीं, शो को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि इसमें कॉमेडी टच दिया जा सकता है.
टेस्ट-टी20 से ले चुके है संन्यास
भारतीय दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा टेस्ट और टी20 क्रिकेट से संन्यास ले चुके हैं. वह अब सिर्फ वनडे क्रिकेट में ही सक्रिय है. रोहित हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में खेलते नजर आए थे, जहां उन्होंने लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे मैच में 138 रनों की ऐतिहासिक पारी खेली थी.