‘देश का सवाल है, मजा तो आएगा…’, इंडिया-श्रीलंका वनडे सीरीज के प्रोमो में साथ दिखे रोहित-विराट, वायरल हुई पंचलाइन
रोहित शर्मा और विराट कोहली
Rohit Virat India Sri Lanka Promo: रोहित शर्मा और विराट कोहली लगभग दो दशक से भारत के लिए साथ खेलते नजर आ रहे हैं. दोनों ने लंबे समय तक टीम इंडिया की बल्लेबाजी की कमान संभाली और टीम के लिए कई यादगार मुकाबले खेले. अब श्रीलंका के खिलाफ वनडे सीरीज से पहले दोनों एक बार फिर साथ नजर आए हैं, लेकिन इस बार अंदाज थोड़ा अलग है.
स्पेशल प्रोमो में नजर आए रोहित-विराट
दरअसल हाल ही में स्टारस्पोर्ट्स ने सोशल मीडिया पर श्रीलंका सीरीज के लिए विराट कोहली और रोहित शर्मा का स्पेशल प्रोमो शेयर किया है. वीडियो क्लिप में दोनों खिलाड़ी टीम इंडिया के साथ आने सफर से जुड़ी यादें शेयर कर रहे हैं. साथ ही दोनों मजाकिया अंदाज में बात करते दिखे. बातचीत के दौरान दोनों ने अपने साथी खिलाड़ियों के खास अंदाज वाली सेलिब्रेशन की कॉपी भी की. रोहित-कोहली का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
STAR SPORTS SPECIAL PROMO FOR VIRAT KOHLI & ROHIT SHARMA FOR SRI LANKA SERIES. 🐐🔥 – Two GOATs are ready to Rule! https://t.co/TLwcOFhHdi
— Tanuj (@ImTanujSingh) October 7, 2026
यह भी पढ़ें: ICC की ताजा ODI रैंकिंग में भारतीय बल्लेबाजों का जलवा, टॉप 10 में 4 भारतीय शामिल
राहुल, जडेजा और गिल के सेलिब्रेशन की नकल
स्पेशल प्रोमो का 45 सेकंड का यह वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा, जिसे फैंस बेहद पसंद कर रहे हैं. वीडियो क्लिप की शुरुआत रोहित और विराट की बातचीत से होती है. रोहित पहले से ही सोफे पर बैठे होते हैं, जबकि विराट बाद में आते हैं और उनके बगल से बैठ जाते हैं. फिर रोहित कहते हैं भाई कितने साल हो गए यार, जिसके बाद विराट कहते हैं मजा फिर भी उतना ही आता है.
वैसे अपने प्लेयर्स भी काफी एक्साइटेड हैं. इसके जवाब में रोहित कहते हैं ‘हां वो’ और केएल राहुल के आईपीएल में फेमस सेलिब्रेशन को अपने अंदाज में दोहराते हैं. इसके बाद कोहली जडेजा के हवा में बल्ले को घुमाने वाले सेलिब्रेशन को दोहराते हैं. कप्तान शुभमन गिल के अंदाज को भी दोनों मजाकिया अंदाज में पेश करते है.
ODI WC 2027 जीत की तैयारी
वायरल वीडियो क्लिप में विराट कोहली कहते नजर आ रहे हैं वैसे इतना बड़ा साल है. जिसके जवाब में रोहित कहते हैं देश का सवाल है. फिर दोनों मुस्कुराते हुए कहते हैं मजा तो आएगा. इस प्रोमो को भारत के 2027 वर्ल्ड कप जीतने की तैयारी से जोड़ा गया है. प्रोमो के आखिरी में आवाज आती है जिसमें कहा जा रहा है वर्ल्ड कप जीतने की है तैयारी. उससे पहले श्रीलंका की है बारी.