रोहित यादव ने रचा इतिहास, 87.05 मीटर थ्रो फेंककर जीता गोल्ड, एशियाई खेलों के लिए किया क्वालीफाई
रोहित यादव
Rohit Yadav: उत्तर प्रदेश के जौनपुर के रहने वाले युवा जैवलिन थ्रोअर रोहित यादव ने 65वें नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 29 जून को 87.05 मीटर थ्रो फेंककर इतिहास रच दिया है. इस शानदार प्रदर्शन के साथ उन्होंने गोल्ड मेडल जीतने के साथ ही 2026 एशियाई गेम्स के लिए क्वालीफाई कर लिया है.
रोहित यादव ने जीता गोल्ड
भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोहित इस प्रतियोगिता में रोहित यादव ने अपने आखिरी प्रयास में 87.05 मीटर दूर भाला फेंककर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया है. यह उनके करियर का अब तक का बेस्ट प्रदर्शन है. इस थ्रो के साथ ही उन्होंने साल 2022 का मीट रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है और मौजूदा सीजन में वह भारत के नंबर-1 जैवलिन थ्रोअर बन गए हैं.
That's really massive throw by Rohit Yadav 🤯💥
— The Khel India (@TheKhelIndia) June 28, 2026
– Registered Personal Best with 87.05m Throw
IMPRESSIVE STUFF FOLKS! 🔥🔥🔥🔥🔥 pic.twitter.com/Yigm9pjYBs
दुनिया के थ्रोअर लिस्ट में किस नंबर पर रोहित?
65वें नेशनल इंटर-स्टेट सीनियर एथलेटिक्स चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन के साथ रोहित श्रीलंका के खिलाड़ी रमेश थरंगा पथिरगे (92.62) मीटर के थ्रो रिकॉर्ड के बाद दुनिया के थ्रोअर लिस्ट में दूसरे स्थान पर आ गए हैं. इस लिस्ट में भारत के स्टार जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का नाम भी शामिल है. जो (85.69) मीटर के थ्रो के साथ चौथे पायदान पर मौजूद हैं.
किसे दिया सफलता का श्रेय
बता दें, रोहित यादव ने अपनी सफलता का श्रेय लगातार अभ्यास और परिवार के सहयोग को दिया. उन्होंने कहा कि प्रैक्टिस में वे काफी समय से 86-87 मीटर की दूरी तय कर रहे थे और अब इस प्रतियोगिता में भी वह वैसा ही प्रदर्शन कर सके. रोहित की इस ऐतिहासिक उपलब्धि की खबर जैसे ही उनके पैतृक गांव अदारी डभिया पहुंची, पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ उठी.