SA vs AFG: दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने जीता मुकाबला, आखिरी गेंद तक लड़कर हारा अफगानिस्तान

SA vs AFG: रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए, जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने 19.4 ओवर में 187 रन बना डाले और मैच ड्रॉ हो गया.
SA vs AFG

साउथ अफ्रीका बनाम अफगानिस्तान

SA vs AFG: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 13वां मुकाबला आज अफगानिस्तान और दक्षिण अफ्रीका के बीच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. इस रोमांचक मुकाबले में साउथ अफ्रीका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए, जवाब में अफगानिस्तान की टीम ने 19.4 ओवर में 187 रन बनाए और इस तरह मैच टाई हो गया. अब इस मैच का नतीजा सुपर ओवर में निकलना था. लेकिन सुपर ओवर भी टाई हो गया.

दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने 4 रन से रोमांचक जीत दर्ज कर ली है. इससे पहले सुपर ओवर में अफगानिस्तान ने 17 रन बनाए, जवाब में साउथ अफ्रीका भी 17 रन बना सकी और सुपर ओवर भी टाई हो गया. दूसरे सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका ने 23 रन बनाए. जिसके जवाब में अफगानिस्तान की टीम 19 रन ही बना सकी.

अफगानिस्तान ने जीता टॉस

अफगानिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया और उनका यह फैसला सही साबित हुआ. पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 187 रन बनाए. अफगानिस्तान के लिए अजमतुल्लाह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट लिए, जबकि कप्तान राशिद खान ने 2 विकेट चटके.

यह भी पढ़ें: IND vs PAK: अमेरिका के खिलाफ जीत के बाद साहिबजादा फरहान का भारत को चैलेंज, कहा- अटैकिंग माइंडसेट के साथ करेंगे वार

गुरबाज की तूफानी पारी

साउथ अफ्रीका द्वारा दिए गए लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान की शुरुआत शानदार रही. गुरबाज ने 84 रन की पारी खेल टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. गुरबाज और जादरन ने शुरुआती 4 ओवर में ही 50 रन कूट डाले. हालांकि अगले ही ओवर में जादरन लुंगी एनगिडी को अपना विकेट थमा बैठे. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे गुलबदिन नायब बिना खाता खोले ही चलते बने. अफगानिस्तान की ओर से अजमतुल्लाह उमरज़ई 22, कप्तान राशिद खान 20, दरविश रसूली और नूर अहमद 15 रन बना सके और इस तरह अफगानिस्तान की टीम ने 19.4 ओवर में 187 रन बनाए और मैच टाई हो गया.

ज़रूर पढ़ें