भारत की टी20 जर्सी पहनकर मैदान पर उतरे सचिन तेंदुलकर, ’10 नंबर’ देखकर फैंस को याद आए पुराने दिन

Sachin Tendulkar: सोशल मीडिया पर मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें वह 10 नंबर की ब्लू जर्सी पहनकर मैदान पर खड़े नजर आ रहे हैं.
Sachin Tendulkar

सचिन तेंदुलकर

Sachin Tendulkar: क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले और मास्टर-ब्लास्टर के नाम से मशहूर भारतीय पूर्व दिग्गज बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर एक बार फिर सुर्खियों में छाए हुए हैं. हालांकि इस बार वजह उनका क्रिकेट प्रदर्शन या कोई रिकॉर्ड नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही उनकी तस्वीर है. जिसमें वह भारतीय टी20 टीम की जर्सी पहने नजर आ रहे हैं. वायरल तस्वीर में सचिन 10 नंबर की ब्लू जर्सी पहनकर मैदान पर खड़े नजर आ रहे हैं. उनकी यह तस्वीर देखकर फैंस को पुराने दिन याद आ गए हैं.

सचिन तेंदुलकर ने शेयर की तस्वीर

दरअसल भारतीय पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर ने अपने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें शेयर की हैं, जिसमें वह टीम इंडिया की हालिया टी20 जर्सी में नजर आ रहे हैं. सचिन एक बैकसाइड से क्लिक की गई फोटो में 10 नंबर की जर्सी में नजर आ रहे है. सोशल मीडिया पर उनकी ये तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं. सचिन ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा यह एक पार्टनरशिप पोस्ट है. हालांकि इन फोटोज ने क्रिकेट प्रेमियों को उनके पुराने दिन की याद दिला दी है.

यह भी पढ़ें: BCCI के लेटेस्ट VIDEO पर भड़के फैंस, बोले- टीम में जगह नहीं, लेकिन व्यूज के लिए उसी का इस्तेमाल

BCCI ने रिटायर की 10 नंबर की जर्सी

बता दें, बीसीसीआई सचिन तेंदुलकर के सम्मान में उनकी 10 नंबर की जर्सी को रिटायर कर चुका है. इसका मतलब है कि अब भारतीय टीम में किसी भी खिलाड़ी को 10 नंबर की जर्सी नहीं दी जाएगी. टीम इंडिया का कोई भी खिलाड़ी इस नंबर की जर्सी पहनकर नहीं खेल सकता. इसके अलावा उनकी आईपीएल फ्रेंचाइजी मुंबई इंडियंस ने भी तेंदुलकर के जर्सी नंबर को रिटायर कर दिया था.

सचिन तेंदुलकर इंटरनेशनल करियर

दिग्गज भारतीय पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मैट में खेलें हैं, उन्होंने भारत के लिए 200 टेस्ट, 463 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. टेस्ट की 329 पारियों में उनके नाम 15921 रन दर्ज हैं. वनडे क्रिकेट की 452 पारियों में तेंदुलकर ने 18426 रन बनाए हैं. इसके अलावा टी20 की इकलौती पारी में उन्होंने सिर्फ 10 रन बनाए हैं.

ज़रूर पढ़ें