सानिया मिर्जा की टेनिस एकेडमी की जमीन पर बन रही मस्जिद? पिता इमरान ने बताई सच्चाई
सानिया मिर्जा
Sania Mirza Tennis Academy: भारत की महान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा इन दिनों एक वायरल तस्वीर को लेकर सुर्खियों में हैं. सानिया का एक फोटो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दावा किया जा रहा है कि उन्होंने अपनी टेनिस एकेडमी की जमीन को मस्जिद बनाने के लिए दे दिया है और उनकी जमीन पर मस्जिद बन रही है. अब इन दावों पर सानिया के पिता इमरान ने चुप्पी तोड़ी है और इसे फर्जी बताया है. उन्होंने बताया कि सानिया की टेनिस एकेडमी की जमीन पर कोई मस्जिद नहीं बन रही है.
सानिया मिर्जा की जमीन पर बन रही मस्जिद?
दरअसल सोशल मीडिया पर सानिया मिर्जा की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं. जिसमें वह भारतीय पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन के साथ नजर आ रही है. इस फोटो के सामने आने के बाद दावा किया जा रहा है कि सानिया ने अपनी टेनिस एकेडमी की जमीन को मस्जिद बनाने के लिए दे दी है. हालांकि उनके पिता ने इन दावों को खारिज करते हुए गलत बताया है. सानिया के पिता ने बताया कि यह तस्वीर AI जेनरेटेड है और इसमें कोई सच्चाई नहीं है.

सानिया के पिता ने बताई सच्चाई
इमरान मिर्जा ने इस मामले में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर पूरी सच्चाई बताई है. उन्होंने साफ किया कि जिस जमीन पर सानिया मिर्जा की टेनिस एकेडमी बनी हुई है, वहां मस्जिद निर्माण की कोई बट नहीं है. सोशल मीडिया पर इस मामले को लेकर गलत दावे किए जा रहे हैं. साथ ही इमरान ने सानिया के सामाजिक कार्यों पर भी अपनी बात रखी. उन्होंने कहा सानिया के सामाजिक कार्य उनका निजी मामला है.
सानिया मिर्जा की खास उपलब्धियां
सानिया मिर्जा की बात करें, तो वह भारत की सबसे सफल महिला टेनिस खिलाड़ियों में से एक रही हैं. उन्होंने अपने करियर में 3 महिला युगल और 3 मिश्रित युगल ग्रैंड स्लैम खिताब जीते हैं. वह विमेंस डबल्स में वर्ल्ड की नंबर-1 टेनिस खिलाड़ी रह चुकी हैं. इसके अलावा साल 2003 में उन्होंने विंबलडन का गर्ल्स डबल्स खिताब जीता.सानिया डब्ल्यूटीए सिंगल्स रैंकिंग के टॉप 30में पहुंचने वाली एकमात्र भारतीय महिला खिलाड़ी हैं.
यह भी पढ़ें: क्या है शुभमन गिल के माथे में लगा TEMPLE डिवाइस? कैसे करता है काम