‘रैट रेस का नहीं बनूंगा हिस्सा…’, अपने क्रिकेट करियर को लेकर संजू सैमसन ने दिया बड़ा बयान

Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो रहे संजू सैमसन ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है.
Sanju Samson

संजू सैमसन

Sanju Samson: भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज और टी20 वर्ल्ड कप 2026 के हीरो रहे संजू सैमसन ने अपने क्रिकेट करियर को लेकर बड़ा बयान दिया है. हाल ही में एनडीटीवी स्पोर्ट्स को दिए गए एक इंटरव्यू में सैमसन ने कहा है कि हमारे देश में हमेशा एक ‘रैट रेस’ (लगातार प्रतिस्पर्धा) चलती रहती है. इसलिए मैंने तय किया था कि मैं इस रेस का हिस्सा नहीं बनूंगा.

संजू सैमसन ने दिया बड़ा बयान

दरअसल हाल ही में टीम इंडिया के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन ने अपने करियर को लेकर बयान दिया है. एनडीटीवी स्पोर्ट्स को दिए गए एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा है कि वह लगातार चलने वाली प्रतिस्पर्धा की दौड़ का हिस्सा नहीं बनेंगे. उन्होंने बताया की टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले ही उन्होंने तय कर लिया था कि वह इस रेस का हिस्सा नहीं बनेंगे.

संजू का मानना है कि भगवान की कृपा से उन्होंने अपने करियर में बहुत कुछ हासिल किया है और इसी लिए वह अब सिर्फ अपने खेल का आनंद लेना चाहते हैं.

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी बने प्लेयर ऑफ द सीरीज जीतने वाले सबसे युवा खिलाड़ी, तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

अपने फैसले खुद करेंगे संजू

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए संजू सैमसन ने कहा कि वह अब 31 साल के हो गए हैं और अब उनके पास खेलने के लिए कुछ ही साल बचे हैं. ऐसे में उन्होंने फैसला किया है कि वह अब अपने तरीके से क्रिकेट खेलेंगे. कोई उन्हें ये नहीं बताएगा कि उन्हें कैसी बल्लेबाजी करनी है और क्या करना है. वह अपने फैसले अब खुद लेंगे. आगे उन्होंने कहा कि मैं टीम का पूरा सपोर्ट करूंगा और अपना 100 प्रतिशत भी दूंगा, लेकिन अपने अंदाज में.

T20 वर्ल्ड कप को लेकर कही ये बात

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 को लेकर भारतीय विकेटकीपर ने कहा कि 2024 टी20 वर्ल्ड कप के बाद उन्हें बिल्कुल उम्मीद नहीं थी कि वह वर्ल्ड कप 2026 टीम का हिस्सा होंगे. उन्होंने कहा कि एक समय तो ऐसा भी था जब मैं 14-15 खिलाड़ियों की संभावित टीम का हिस्सा भी नहीं था. ऐसे में 2028 वर्ल्ड कप के बारे में अभी से सोचने का कोई मतलब नहीं हैं.

अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए सैमसन ने कहा,’अगर मैं अच्छा खेलता रहूंगा और टीम को मेरी जरूरत होगी तो मुझे मौका मिलेगा, तो सब अपने आप हो जाएगा. अगर ऐसा नहीं भी हुआ तो भी मैं भगवान का शुक्रगुजार रहूंगा. मैंने जो हासिल किया है, उसे मुझसे कोई नहीं छीन सकता.’

ज़रूर पढ़ें