7 चौके, 6 छक्के… संजू सैमसन ने दिल्ली के गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, खेली 87 रन की धमाकेदार पारी
संजू सैमसन
Sanju Samson: आईपीएल 2026 के 48वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला जमकर बोला है. दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 87 रन की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई. इस दौरान उन्होंने 32 गेंदों पर अपना अर्धशतक पूरा किया.
संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी
चेन्नई सुपर किंग्स के लिए कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के साथ मिलकर पारी की शुरुआत करने उतरे संजू सैमसन ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजों की जमकर खबर ली. इस मैच में उन्होंने 52 गेंदों में 7 चौके और 6 छक्के की मदद से 87 रन की तूफानी पारी खेली. इस दौरान 32 गेंदों में उन्होंने अपना अर्धशतक पूरा किया. आईपीएल 2026 में संजू की ये तीसरी फिफ्टी है. इस धमाकेदार प्रदर्शन के चलते उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
Anchored. Delivered. Conquered ⚓
— IndianPremierLeague (@IPL) May 5, 2026
A phenomenal 87* (52) secures the Player of the Match for Sanju Samson 💛
Relive his knock ▶️ https://t.co/VCX8FM2D3T#TATAIPL | #KhelBindaas | #DCvCSK | @IamSanjuSamson pic.twitter.com/RQ2IJIitHs
यह भी पढ़ें: DC Vs CSK 48th Match: चेपॉक के बाद सीएसके ने दिल्ली का तख्त भी किया नाम, डीसी को 8 विकेट से हराया
स्पिन गेंदबाजों पर बरपाया कहर
अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में सैमसन ने दिल्ली के स्पिन गेंदबाजों पर जमकर कहर बरपाया और उनके खिलाफ 195 के स्ट्राइक रेट से रन बनाए. अक्षर पटेल के खिलाफ उन्होंने 10 गेंदों में 12 रन बनाए, जिसमें एक छक्का शामिल है. वहीं, कुलदीप यादव के खिलाफ उन्होंने 9 गेंदों में 25 रन लुटे, जिसमें तीन छक्के और एक चौका शामिल है. तीसरे विकेट के लिए संजू ने कार्तिक शर्मा के साथ मिलकर नाबाद 114 रन की मैच जिताऊ शतकीय साझेदारी निभाई.
IPL 2026 में संजू सैमसन का प्रदर्शन
आईपीएल 2026 में संजू सैमसन का प्रदर्शन अब तक बेहद शानदार रहा है. अब तक खेले गए 10 मैचों की 10 पारियों में वह 400 से ज्यादा रन बना चुके है, जिसमें 2 शतक और 1 अर्धशतक शामिल है. संजू इस सीजन में 2 शतक जड़ने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं.