T20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन का धमाल, 5 मैच में 321 रन बनाकर बने भारत के नंबर-1 रन मशीन
संजू सैमसन
T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज संजू सैमसन का बल्ला जमकर बोला है. उन्होंने अब तक खेले गए 5 मैचों में शानदार प्रदर्शन करते हुए 161 गेंदों पर 321 रन बनाए हैं. इस दमदार प्रदर्शन के साथ सैमसन इस टूर्नामेंट में भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं.
संजू सैमसन ने 5 मैचों में बनाए 321 रन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के शुरुआती मुकाबलों में बेंच पर बैठने के बाद संजू सैमसन ने जबरदस्त वापसी की है. उन्होंने इस टूर्नामेंट में अब तक कुल 5 मैच खेले, जिसमें उन्होंने 161 गेंदों का सामना करते हुए 321 रन बना दिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से लगातार 3 अर्धशतक देखने को मिले हैं. इस टूर्नामेंट में सैमसन के बल्ले से कुल 27 चौके और 24 छक्के निकले. इस धमाकेदार प्रदर्शन के साथ वह टी20 वर्ल्ड कप में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं.
विराट कोहली का तोड़ा रिकॉर्ड
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में संजू सैमसन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नया कीर्तिमान रच दिया है. उन्होंने सिर्फ 5 पारियों में 321 रन बनाकर टी20 वर्ल्ड कप के एक संस्करण में किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. इससे पहले यह रिकॉर्ड दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली के नाम था, जिन्होंने एक संस्करण में 319 रन बनाए थे. इस लिस्ट में तीसरा नाम ईशान किशन का है, जिन्होंने एक टूर्नामेंट में 317 रन बनाए हैं.
इस टूर्नामेंट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए वाले 5 बल्लेबाज
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत के लिए संजू सैमसन ने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे. उनके बाद दूसरे स्थान पर ईशान किशन रहे, जिन्होंने इस टूर्नामेंट में 317 रन बनाए. तीसरे नंबर पर कप्तान सूर्यकुमार यादव रहे, जिन्होंने 289 रन बनाए. वहीं, स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 254 रन बनाकर चौथा स्थान हासिल किया, जबकि शिवम दुबे 201 रन के साथ पांचवें नंबर पर रहे.