शीतल देवी ने जीता वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में अपना पहला गोल्ड, कजाकिस्तान की आइजादा सेइडन को हराया
शीतल देवी
Sheetal Devi Wins Gold: भारत की स्टार पैरा तीरंदाज शीतल देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अहमदाबाद में आयोजित वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज 2026 के तीसरे चरण में शानदार प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल जीत लिया है. यह शीतल का पहला व्यतिगत महिला कंपाउंड खिताब जीत लिया है. फाइनल में शीतल ने कजाकिस्तान की आइजादा सेइडन को हराकर यह खिताब अपने नाम किया.
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में शीतल देवी ने जीता गोल्ड
मुकाबले में एक समय ऐसा आया जब दोनों तीरंदाज बराबरी के स्कोर 144-144 की बराबरी पर रहीं, जिसके बाद हुए शूट-ऑफ में शीतल ने 10 के मुकाबले में 9 अंक बनाकर गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया. शुरुआती दो चरणों में उपविजेता रहने के बाद, शीतल ने घरेलू मैदान पर आखिरकार यह सफलता हासिल की. शीतल इस टूर्नामेंट में भारत की एकमात्र व्यतिगत चैंपियन रहीं.
SHEETAL DEVI IS THE CHAMPION OF WORLD PARA ARCHERY SERIES 2026! 🥇
— The Khel India (@TheKhelIndia) September 9, 2026
– Defeated Kazakhstan's Aizada Seidan in the thrilling final by 10-9 in a shoot-off.
WELL DONE CHAMP! 🔥🔥🔥🔥🔥 pic.twitter.com/QRdIH2iC9z
यह भी पढ़ें: एशिया कप 2026 के सेमीफाइनल में कब और किस टीम से होगी भारत की भिड़ंत?
वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज में भारत ने जीते 15 पदक
अहमदाबाद में खेले गए इस टूर्नामेंट में भारतीय तीरंदाजों ने कुल 15 पदक जीते, जिसमें 4 गोल्ड, 3 सिल्वर और 8 ब्रॉन्ज मेडल शामिल रहे. पैरायलंपिक स्पर्धाओं में भारत को चार और व्यतिगत ब्रॉन्ज मेडल मिले. सरिता, तोमन कुमार, भावना चौधरी और स्वाति चौधरी ने भारत के लिए कांस्य पदक जीता. इससे पहले, हरविंदर सिंह और भवन चौधरी की भारतीय पैरा मिक्स्ड रिकर्व टीम ने चीन पर 6-0 की शानदार जीत के साथ लगातार दूसरी बार पैरा सीरीज का खिताब जीता.
शीतल देवी के नाम हैं कई गोल्ड मेडल
भारतीय पैरा तीरंदाज शीतल देवी अब तक अलग-अलग इंटरनेशनल प्रतियोगिता में कई गोल्ड मेडल जीत चुकी है. चीन के हांगझोउ मेंन हुए एशियन पैर गेम्स में उन्होंने व्यक्तिगत और मिश्रित टीम वर्ग में 2 स्वर्ण पदक जीते थे. इसके अलावा नई दिल्ली में आयोजित हुए पहले खेलो इंडिया पैरा गेम्स में उन्होंने महिला कंपाउंड ओपन वर्ग में भी गोल्ड जीता. साल 2025 में साउथ कोरिया के ग्वारंगजु में आयोजित हुए वर्ल्ड पैरा आर्चरी चैंपियनशिप के महिला कंपाउंड व्यक्तिगत वर्ग में उन्होंने गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया था.