शिखर धवन की पत्नी सोफी शाइन का पहला करवा चौथ व्रत, लुक्स को लेकर क्यों हो रही चर्चा
सोफी शाइन
Sophie Shine first Karwa Chauth: टीम इंडिया के गब्बर यानी शिखर धवन पिछले काफी समय से अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में बने रहे हैं. 21 फरवरी 2026 को उन्होंने सोफी शाइन से दूसरी शादी रचाई थी. शादी के बाद कपल अपने रोमांटिक अंदाज से अक्सर चर्चा में बने रहे हैं. अब सोफी पहली बार अपने पति यानी शिखर धवन के लिए करवा चौथ का व्रत रह रही हैं. अपने पहले करवा चौथ में सोफी सोहल शृंगार कर सजती- संवरती नजर आई.
हाथों में मेहंदी लगाए नजर आई सोफी शाइन

अपने पहले करवा चौथ में सोफी शाइन बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं. उनके हाथों में गहरी मेहंदी, गले में मंगलसूत्र, माथे पर बिंदी नजर आ रही है. इस दौरान सोफी पिंक एथनिक सूट में देसी लुक में नजर आई. सोफी ने अपनी मेहंदी में पति शिखर धवन का नाम भी शामिल कराया. सोफी के पिंक सूट को बारीक गोटा-पत्ती और एम्ब्रॉयडरी वर्क से सजाया गया है. इस पिंक सूट में सोफी बेहद खूबसूरत लग रही हैं और सोशल मीडिया पर उनके इस लुक की खूब चर्चा हो रही है.
क्रिकेटर शिखर धवन की पत्नी Sophie Dhawan का कल पहला करवा चौथ है । इसलिए किसी के पास टिप्स है तो दे सकते हो ? https://t.co/XZSFGS11NJ
— Ritika (@ritika_r1) October 28, 2026
सोफी ने शेयर की फोटो-वीडियो
आयरलैंड की सोफी शाइन ने शिखर धवन की लंबी आयु के लिए व्रत रखा है. उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर करते हुए फैंस से अपने पहले करवा चौथ व्रत पर टिप्स मांगी है. इंस्टाग्राम पर सोफी ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमे वह अपने पहले करवा चौथ को लेकर बेहद उत्साहित नजर आ रही हैं. उन्होंने बताया कि वह करवा चौथ पर लाल साड़ी पहनेंगी. वीडियो में सोफी कहती हैं,”नमस्ते सभी को, मेरा पहला करवा चौथ है, मैं बहुत उत्साहित हूं. उन्होंने कहा मैं आयरलैंड से हूं और मैंने कभी नहीं सोचा था कि एक दिन पति के लिए ये खूबसूरत त्यौहार मनाउंग. मैं खुद को बहुत भाग्यशाली समझती हूं.”
धवन ने लुटाया प्यार
शिखर धवन ने पत्नी सोफी के इस वीडियो पर प्यार लुटाया है और दिल वाले इमोजी शेयर किए हैं. बता दें, सोफी शाइन शिखर धवन कई दूसरी पत्नी हैं. दोनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं और अक्सर एक दूसरे के साथ फोटो-वीडियो शेयर करते रहते हैं.
यह भी पढ़ें: लगातार खराब सीजन के बाद एक्शन में मुंबई इंडियंस! लसिथ मलिंगा की कोचिंग स्टाफ से छुट्टी