श्रेयस अय्यर ने तोड़ा विराट कोहली का रिकॉर्ड, इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच कर की धवन की बराबरी

Shreyas Iyer: अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए दूसरे वनडे मैच में भारतीय स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर ने 3000 वनडे रन पूरे कर लिए हैं. इसी के साथ वह विराट कोहली को पीछे छोड़ते हुए सबसे कम पारियों में 3000 रन पूरे करने वाले संयुक्त रूप से दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं.
Shreyas Iyer

श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer: भारत और अफगानिस्तान के बीच जारी तीन मैचों की वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले टीम इंडिया ने 170 रनों से जीत दर्ज की. इस जीत के साथ भारतीय मौजूदा उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने एक खास उपलब्धि हासिल कर ली है. लखनऊ में खेले गए दूसरे वनडे मैच में अय्यर ने 26 रनों की पारी खेली. इसी के साथ उन्होंने वनडे क्रिकेट में विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ते हुए 3000 रन पूरे कर लिए हैं. अय्यर अब भारत के लिए सबसे कम पारियों में 3000 रन पूरे करने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर पहुंच गए हैं.

श्रेयस अय्यर ने विराट कोहली को छोड़ा पीछे

भारतीय वनडे टीम के मौजूदा उप-कप्तान श्रेयस अय्यर ने वनडे क्रिकेट की 72 पारियों में 3000 रन बना लिए हैं. वहीं, पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने भी इतनी ही पारियों में यह कारनामा किया था. ऐसे में यह दोनों खिलाड़ी वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वाले संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं. वहीं, दिग्गज बल्लेबाज विराट कोहली इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 3000 रन के आंकड़े तक पहुंचने में 75 पारियां ली थी.

यह भी पढ़ें: आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का पूरा शेड्यूल जारी, जानें कब और कितने बजे शुरू होंगे मैच

टॉप पर शुभमन गिल

वनडे क्रिकेट में सबसे कम पारियों में 3000 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में कप्तान शुभमन गिल टॉप पर हैं. उन्होंने महज 62 पारियों में 3000 वनडे रन का आंकड़ा छुआ था. अफगानिस्तान के खिलाफ पहले वनडे मैच में गिल ने यह उपलब्धि हासिल की थी. इसके अलावा इस लिस्ट में चौथे नंबर पर विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल हैं, जिन्होंने 78 पारियों में यह कारनामा किया. पांचवें नंबर पर नवजोत सिद्धू हैं, जिन्होंने 79 पारियों में यह आंकड़ा छुआ था.

श्रेयस अय्यर वनडे करियर

31 वर्षीय भारतीय स्टार बल्लेबाज श्रेयस अय्यर के वनडे करियर की बात करें तो उन्होंने भारत के लिए अब तक कुल 78 वनडे मैच खेले हैं. जिसकी 72 पारियों में उन्होंने 3015 रन बना लिए हैं. इस दौरान उनके बल्ले से 5 शतक और 23 अर्धशतक निकले हैं. वनडे क्रिकेट में उनका बेस्ट स्कोर नाबाद 128 रन है.

ज़रूर पढ़ें