भारत की हार के बाद सामने आया कप्तान श्रेयस अय्यर का पहला बयान, पिच पर फोड़ा हार का ठीकरा

Shreyas Iyer Post Match Statement: भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट माउंगानुई में खेले गए चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया को 244 रनों से हार का सामना करना पड़ा.
SHREYAS IYER

श्रेयस अय्यर

Shreyas Iyer Post Match Statement: भारत और न्यूजीलैंड के बीच माउंट माउंगानुई में खेले गए चौथे वनडे मैच में टीम इंडिया को 244 रनों से हार का सामना करना पड़ा. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए कीवी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 333 रन बनाए. जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम 89 रनों पर ही सिमट गई. इस मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी ताश के पत्तों कई तरह बिखरते दिखी. चौथे वनडे मैच में इतने बड़े अंतराल से हार झेलने के बाद अब भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर का पहला बयान सामने आया है. उन्होंने टीम की इस हार के पीछे की वजह बताई है.

श्रेयस अय्यर ने बताई हार कई वजह

मैच खत्म होने के बाद भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने पोस्ट मैच सेरेमनी के दौरान कहा,’ऐसी हार देखना बेहद मुश्किल है. लेकिन, पिच के मामले में पहली और दूसरी पारी में बहुत बड़ा अंतर था. हालांकि हेनरी ने सही एरिया में गेंदबाजी की और इसका श्रेय उन्हें मिलना चाहिए.’ अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए अय्यर ने कहा कि उन्हें लगा कि बे ओवल कई पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी. लेकिन, दूसरी पारी में कुछ अलग ही देखने को मिला. हमसे कुछ कैच भी छूटे लेकिन मैच में ऐसा होता है.

इस मैच को भूलना चाहते हैं अय्यर

अय्यर ने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा हमने देखा कि उन्होंने 330 रन बनाए. पहली पारी के बाद जब हम ड्रेसिंग रूम में गए, तो लग रहा था कि आसानी से जीत जाएंगे क्योंकि गेंद अंदर और बाहर सीम कर रही थी. लेकिन पिच अलग ही तरह से खेल रही थी. साथ ही अय्यर ने माना की भारतीय टीम ने अच्छी गेंदों में अपने विकेट गंवाए हैं. उनके मुताबिक सब अच्छी गेंद थी. अगले मैच की तैयारी को लेकर अय्यर ने कहा कि जाहिर है हम इस मैच को भूल जाना चाहेंगे और अगले मैच के लिए फ्रेस माइंड से उतरेंगे और देखेंगे कि बैटिंग और बॉलिंग में क्या गलत हुआ.

रोहित-विराट का नहीं खुला खाता

इस मैच में रोहित शर्मा और विराट कोहली का बिना खाता खोले ही आउट हो गए. कीवी तेज गेंदबाज मैट हेनरी ने भारत की पारी के पहले ही ओवर में दोनों दिग्गज बल्लेबाजों को आउट कर भारत को बड़ा झटका दिया. रो-को के आउट होने के बाद भारतीय पारी पूरी तरह लड़खड़ा गई. हेनरी ने इस मैच में शानदार गेंदबाजी की और 9.4 ओवर में महज 27 रन देकर 6 विकेट झटके.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें