India T20 Captain: श्रेयस अय्यर संभालेंगे टीम इंडिया की कमान? कैप्टेंसी से सूर्यकुमार की हो सकती है छुट्टी
सूर्यकुमार यादव
BCCI Captaincy Decision Soon: टी20 विश्वकप 2026 का खिताब भारत के नाम कराने वाले भारतीय दिग्गज खिलाड़ी और टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव पर संकट के बादल मंडरा रहे है. विश्वकप के पहले से लेकर अब तक बल्ले से लगातार उनकी खराब फॉर्म उनके करियर पर खासा असर डाल सकती है. दरअसल खबरों की माने तो बीसीसीआई ने 2028 में होने वाले टी20 विश्वकप और ओलंपिक के लिए तैयारियां शुरू कर दी है.
जल्द मिल सकता है नया कप्तान
इसी बीच खबर है कि भारतीय टीम को बहुत जल्द नया कप्तान मिल सकता है. इसका मतलब सूर्यकुमार यादव की छुट्टी होने वाली है. अब सवाल है कि बतौर कप्तान सूर्या की जगह कौन ले सकता है? श्रेयस अय्यर और शुभमन गिल जैसे नाम चर्चा में आए हैं. हालांकि अगर कप्तान बदलता है तो श्रेयस के नए कप्तान बनने की ज्यादा संभावनाएं हैं.
श्रेयस अय्यर का अनुभव
अनुभव की बात करें तो श्रेयस के पास शुभमन से कहीं ज्यादा अनुभव है. ना केवल एक क्रिकेटर बल्कि कप्तान के तौर पर भी अय्यर को शुभमन गिल से ज्यादा अनुभव है. श्रेयस ने पहली बार लीडरशिप पोजीशन पर होने का स्वाद 2018-19 घरेलू सीजन में चखा था. इस सीजन उन्हें विजय हजारे ट्रॉफी में उपकप्तान बनाया गया था जिसके बाद वह इसी टीम के कप्तान भी बने.
दिल्ली और केकेआर के रह चुके हैं कप्तान
साल 2018 में श्रेयस ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए आईपीएल में कप्तानी की. उसके बाद अय्यर ने सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी और विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई टीम की कप्तानी की है और आईपीएल में दिल्ली के अलावा KKR की कमान संभाल चुके हैं. फिलहाल पंजाब किंग्स की कप्तानी श्रेयस अय्यर ही संभाल रहे है. उन्हें ये जिम्मेदारी 2025 में दी गई थी.
ये भी पढे़ं- बड़वानी में घायल को अस्पताल पहुंचाने के बाद 2 राहगीर आपस में भिड़े, राहवीर योजना के 25 हजार पर किया दावा