SL vs IND 2nd Test: कोलंबो टेस्ट में भारतीय स्पिनरों के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, अब तक फेंकी 10 नो बॉल

Indian Spinners: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनरों ने अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है. इस मुकाबले में भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने अब तक 10 नो बॉल डाली है.
Ravindra Jadeja

रवींद्र जडेजा

Indian Spinners: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय स्पिनरों ने अपने नाम एक अनचाहा रिकॉर्ड दर्ज करा लिया है. इस मुकाबले में भारतीय स्पिन गेंदबाजों ने अब तक 10 नो बॉल डाली है. कोलंबो टेस्ट में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने पहली पारी में 9 विकेट पर 503 रन बनाकर पारी घोषित की. जवाब में मेजबान टीम 290 रनों पर ही सिमट गई, जिसके बाद भारत ने फॉलोऑन देने का फैसला किया. दूसरी पारी में श्रीलंका ने चौथे दिन का खेल खत्म होने तक 6 विकेट खोकर 229 रन बना लिए हैं.

भारतीय स्पिनरों के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

साल 2021 से एक मैच में स्पिन गेंदबाजों द्वारा सबसे ज्यादा नो बॉल फेंकने का रिकॉर्ड अफगानिस्तान के स्पिनरों के नाम दर्ज है, जिन्होंने साल 2023 में बांग्लादेश के खिलाफ एक मैच में करीब 24 नो बॉल फेंकी थी, जिसमें 15 नो बॉल स्पिनरों ने की थी. अब इस लिस्ट में भारत बनाम श्रीलंका का जारी मैच भी जुड़ गया है, जिसमें अब तक भारतीय गेंदबाजों ने 11 नो बॉल फेंकी हैं और 10 नो बॉल सिर्फ स्पिनरों के नाम है.

यह भी पढ़ें: SL vs IND 2nd Test: कोलंबो टेस्ट में शुभमन गिल ने मैदान पर किया करिश्मा, डाइव लगाकर लपका शानदार कैच, VIDEO वायरल

चौथे दिन श्रीलंका ने बनाए 229 रन

कोलंबो में जारी दूसरे टेस्ट मैच के चौथे दिन श्रीलंका ने फॉलोऑन खेलते हुए 6 विकेट खोकर 229 रन बना लिए हैं. मेजबान टीम 16 रनों से भारत से आगे है. तेज बारिश के चलते चौथे दिन का खेल समय से पहले समाप्त करना पड़ा. पहली पारी में 290 रन पर सिमटने के बाद दूसरी पारी में पसिंदु सोरियाबंदरा और कामिंडु मेंडिस ने शतकीय साझेदारी की और टीम की वापसी कराई.

कोलंबो टेस्ट में भारत की मजबूत पकड़

श्रीलंका की दूसरी पारी के दौरान भारतीय टीम ने अपने गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन की बदौलत इस मैच में मजबूत पकड़ बना ली है और मेजबान टीम को ज्यादा बढ़त हासिल नहीं करने दी. दूसरी पारी में भारत के लिए अब तक मानव सुथार ने 2 जबकि मोहम्मद सिराज, प्रसिध कृष्ण, सारांश जैन और रवींद्र जडेजा ने 1-1 विकेट झटके.

ज़रूर पढ़ें