SL vs IND 2nd Test: भारत-श्रीलंका दूसरे टेस्ट में बारिश का साया? जानें पांचों दिन कैसा रहेगा कोलंबो का मौसम

SL vs IND 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच से पहले मौसम ने दोनों टीमों की टेंशन बढ़ा दी है. इस मुकाबले में बारिश का खतरा मंडरा रहा है.
SL vs IND

श्रीलंका बनाम भारत

SL vs IND 2nd Test: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा और आखिरी मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में खेला जाना है. पहले टेस्ट मैच में जीत दर्ज करने के बाद अब टीम इंडिया की नजर दूसरे टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज पर कब्जा करने पर होगी. हालांकि मैच से पहले मौसम ने दोनों टीमों की टेंशन बढ़ा दी है. कोलंबो में बारिश की संभावना जताई जा रही है, ऐसे में मुकाबले के दौरान बारिश का असर देखने को मिल सकता है.

कोलंबो में बारिश बिगाड़ सकती है खेल

दरअसल भारत और श्रीलंका के बीच दूसरा टेस्ट मैच 23 अगस्त से कोलंबो के सिंहली स्पोर्ट्स क्लब क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाना है. इस मैच में भी गॉल की तरह बारिश का खतरा मंडरा रहा है. बता दें, कोलंबो टेस्ट मैच के पांचों दिन बारिश होने की संभावना जताई जा रही है. एक्यूवेदर की रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे टेस्ट मैच के पहले दिन कोलंबो में बारिश की संभावना 64% है.

यह भी पढ़ें: ‘मेरा काम ट्रॉफी जीतना…’,टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर ने आलोचकों को दिया करारा जवाब

दूसरे और तीसरे दिन ज्यादा बारिश के आसार

इसके अलावा दूसरे टेस्ट मैच के दूसरे दिन बारिश होने की सबसे ज्यादा संभावना जताई जा रही है. इस दिन करीब 96 प्रतिशत बारिश हो सकती है, जबकि तीसरे दिन 91 प्रतिशत और चौथे दिन 60 प्रतिशत बारिश होने की आशंका है. वहीं, मैच के पांचवें और आखिरी दिन 91 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है. ऐसे में बारिश दूसरे टेस्ट मैच का मजा किरकिरा कर सकती है.

टीम इंडिया की नजर सीरीज जीत पर

कोलंबो में होने वाले दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी. वहीं, दूसरी ओर मेजबान टीम अपने घरेलू मैदान पर भारत को रोककर अपनी लाज बचाना चाहेगी. बता दें, गॉल में खेले गए पहले टेस्ट मैच में भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 165 रनों से धूल चटाई थी.

ज़रूर पढ़ें