SL vs IND: DRS ने बचाया विकेट तो राहुल ने पडिक्कल को लगाया गले, फिर किया KISS, VIDEO वायरल
केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल
KL Rahul Kiss Devdutt Padikkal: भारत और श्रीलंका के बीच गॉल में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन मैदान पर एक ऐसा पल देखने को मिला, जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. मैच के दौरान टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग देखने को मिली. दोनों के बीच का यह खास पल कैमरे में कैद हो गया है और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
राहुल- पडिक्कल के बीच अर्धशतकीय साझेदारी
दरअसल भारत की दूसरी पारी के दौरान शुरुआती झटका लगने के बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला और दूसरे विकेट के लिए दोनों ने पचास रनों से ज्यादा की साझेदारी की. इस दौरान श्रीलंकाई गेंदबाज प्रभात जयसूर्या की एक गेंद पर अंपायर ने राहुल को एलबीडब्ल्यू आउट करार दिया. राहुल भी अंपायर का फैसला मान चुके थे और लगभग पवेलियन की तरफ लौट ही गए थे. तभी दूसरे छोर पर खड़े पडिक्कल ने राहुल को रोका और उन्हें रिव्यू लेने के लिए मनाया.
KL Rahul and Devdutt Padikkal bromance♥️😂 pic.twitter.com/trrJKVN6Hf
— Karnataka Sports Fans (@karnataka_sport) August 18, 2026
यह भी पढ़ें: ‘सब तलवार चलाएंगे…’,लाइव मैच में पंत-सरफराज ने की रवींद्र जडेजा की खिंचाई, वायरल हुआ VIDEO
DRS ने बचाया विकेट
केएल राहुल ने पडिक्कल की बात मानकर रिव्यू लिया जिसके बाद रिप्ले में देखा गया कि राहुल के बल्ले का किनारा नहीं लगा था और इम्पैक्ट भी लाइन में था. लेकिन जैसे ही बॉल-ट्रैकिंग स्क्रीन पर आई, तो मैदान का पूरा माहौल ही बदल गया. रिप्ले में देखा गया कि गेंद विकेटों के काफी ऊपर से निकल रही थी. ऐसे में अंपायर को अपना फैसला बदलना पड़ा और राहुल को नॉटआउट करार दिया.
राहुल-पडिक्कल का दिखा ब्रोमांस
जैसे ही राहुल ने स्क्रीन पर नोट आउट देखा उनकी खुशी का ठिकाना नहीं था. इसी खुशी में उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल को गले लगा लिया और खुशी के मारे उन्हें किस करने का इशारा किया.मैदान पर मौजूद दोनों भारतीय बल्लेबाजों के बीच यह ब्रोमांस कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.