SL vs ZIM: टी20 वर्ल्ड कप में जिम्बॉब्वे का एक और धमाका, ऑस्ट्रेलिया के बाद श्रीलंका को 6 विकेट से हराया

SL vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 38वां मुकाबला जिम्बॉब्वे और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया. इस मैच में जिम्बॉब्वे ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया है.
SL vs ZIM

श्रीलंका बनाम जिम्बॉब्वे

SL vs ZIM: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का 38वां मुकाबला जिम्बॉब्वे और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेला गया. इस मैच में जिम्बॉब्वे ने धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए श्रीलंका को 6 विकेट से हरा दिया है. श्रीलंका ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए. जवाब में जिम्बॉब्वे ने 19.3 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 182 रन कूट डाले और मैच अपने नाम कर लिया.

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

इस मैच में श्रीलंका ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था. पारी की शुरुआत करने आए पथुम निसंका ने श्रीलंका को मजबूत शुरुआत दिलाई. उन्होंने 41 गेंदों में 8 चौकों की मदद से 62 रन की शानदार पारी खेली. निसंका की इस पारी के बदौलत श्रीलंका ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 178 रन बनाए.

जवाब में जिम्बॉब्वे की टीम ने 19.3 ओवर में ही 4 विकेट खोकर 182 रन बना लिए. जिम्बॉब्वे ने अपने सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट की 63 रन की नाबाद पारी के बदौलत बड़े ही आसानी से टारगेट हासिल कर लिया. बेनेट के अलावा तदीवानाशे मारुमनी (34) और कप्तान सिकंदर रजा ने 45 रन की अहम पारी खेल अपनी टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई.

यह भी पढ़ें: भारत के हाथों हार के बाद आपस में भिड़े पाकिस्तानी खिलाड़ी, बासित अली बोले- सकलैन की जेब में 10 शादाब…

ऑस्ट्रेलिया को भी चटाई थी धूल

सिकंदर रजा की कप्तानी में जिम्बॉब्वे की टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में शानदार प्रदर्शन कर रही है. श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज करने के साथ ही उन्होंने इस टूर्नामेंट में अपनी तीसरी जीत हासिल कर ली है. इस जीत के बाद जिम्बॉब्वे ग्रुप बी की अंक तालिका पर टॉप पर पहुंच गई है. इससे पहले उन्होंने दमदार प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को 23 रन से हराया था.

ज़रूर पढ़ें