WPL 2026 Final:फाइनल में हार के बाद फूट-फूटकर रोईं जेमिमा रोड्रिग्स, फिर स्मृति मंधाना ने हंसाया, कैमरे में कैद हुआ इमोशनल मोमेंट

WPL 2026 Final: हार के बाद डीसी की कप्तान जेमिमा रॉडिग्स भावुक नजर आईं. इस भावुक पल में आरसीबी की कप्तान और उनकी खास दोस्त स्मृति मंधाना मैदान पर पहुंचीं और जेमिमा को गले लगाकर उन्हें हंसाने की कोशिश की. दोनों के बीच का यह भावुक पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
WPL 2026 Final

WPL 2026 Final

WPL 2026 Final: महिला प्रीमियर लीग 2026 का फाइनल मुकाबला गुरुवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला गया. फाइनल में आरसीबी ने दिल्ली को 6 विकेट से हराकर WPL का दूसरा खिताब अपने नाम कर लिया है. इस ऐतिहासिक जीत के बाद स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स के बीच एक इमोशनल मोमेंट देखने को मिला जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.

फाइनल में मिली हार के बाद भावुक हुईं जेमिमा

फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 203 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया. टीम की ओर से कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स ने शानदार अर्धशतक जड़ अपनी टीम को मजबूत शुरुआत दिलाई. जवाब में टारगेट का पीछा करने उतरी आरसीबी ने 19.4 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 204 रन बना डाले और खिताब अपने नाम कर लिया.

इस हार के बाद डीसी की कप्तान जेमिमा रोड्रिग्स काफी इमोशनल नजर आईं. इसी दौरान आरसीबी की कप्तान और उनकी खास दोस्त स्मृति मंधाना मैदान पर पहुंचीं और उन्हें गले लगाकर सांत्वना दी. दोनों के बीच का यह दिल को छू लेने वाला पल कैमरे में कैद हो गया और अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

यह भी पढ़ें: पाकिस्तान का मैच खेलने से इनकार, बायकॉट वाले ड्रामे पर क्या है भारत का रुख? सूर्यकुमार यादव ने बताया

चौथी बार फाइनल में मिली हार

दरअसल, WPL 2026 फाइनल में मिली हार के बाद कप्तान जेमिमा इसलिए भी भावुक नजर आईं क्योंकि ये चौथा मौका है जब दिल्ली को फाइनल में हार का सामना करना पड़ा है. इससे पहले भी दिल्ली कैपिटल्स को 3 बार खिताबी मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा है और चारों सीजन में जेमिमा दिल्ली का हिस्सा रही हैं. ऐसे में एक बार फिर फाइनल में मिली हार से डीसी कप्तान का दिल टूट गया.

दोनों में है खास दोस्ती

आपको बता दें कि जेमिमा और स्मृति मंधाना दोनों खास बॉन्ड शेयर करती हैं, दोनों की दोस्ती किसी से छिपी नहीं है. स्मृति की शादी टूटने के बाद जेमिमा उनके साथ एक सच्चे दोस्त की तरह खड़ी रही हैं और अब स्मृति ने भी जेमिमा का दुख बांटकर यह साफ कर दिया है कि दोनों की दोस्ती कितनी गहरी है.

ज़रूर पढ़ें