ICC Women’s WC 2026: मिताली-हरमनप्रीत को पीछे छोड़ मंधाना ने रचा इतिहास, टी20 वर्ल्ड कप में बनाया बड़ा रिकॉर्ड

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने नीदरलैंड के खिलाफ 74 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया है.
Smriti Mandhana

स्मृति मंधाना (BCCI Women Photo)

Smriti Mandhana: भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने नीदरलैंड के खिलाफ 74 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेलकर इतिहास रच दिया है. आईसीसी महिला टी20 वर्ल्ड कप में ये मंधाना का छठी बार 50+ स्कोर रहा है, जिसके साथ अब वह टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. इस मामले में उन्होंने मिताली राज और कप्तान हरमनप्रीत कौर को पीछे छोड़ दिया है, जिसके नाम 5-5 बार 50+ स्कोर दर्ज है.

स्मृति मंधाना ने रचा इतिहास

नीदरलैंड के खिलाफ भारतीय स्टार ओपनर ने 47 गेंदों में 74 रन की तूफानी पारी खेली. उनकी इस पारी में 11 चौके और 1 गगनचुंबी छक्का शामिल रहा. इस अर्धशतकीय पारी के साथ स्मृति महिला टी20 वर्ल्ड कप में 6 बार 50+ स्कोर बनाने वाली पहली भारतीय खिलाड़ी बन गई हैं. इसके अलावा टी20 इंटरनेशनल में यह मंधाना का 36वां 50+ स्कोर रहा है.

यह भी पढ़ें: IND W VS NED W: महिला टी20 वर्ल्ड कप में भारत का रिकॉर्डतोड़ प्रदर्शन, पहली बार बनाया इतना बड़ा स्कोर

ये रिकॉर्ड भी किया अपने नाम

नीदरलैंड के खिलाफ तूफानी बल्लेबाजी के साथ स्मृति ने एक और खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. वह अब टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट (मेंस या वुमेंस) में 600 चौके लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज बन गई हैं. 30 वर्षीय इस बल्लेबाज ने नीदरलैंड के खिलाफ 11 चौके लगाकर टी20 इंटरनेशनल में 604 चौके जड़ दिया हैं.

शेफाली-मंधाना की शतकीय साझेदारी

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय सलामी जोड़ी स्मृति मंधाना और शेफाली वर्मा ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए भारत को शानदार शुरुआत दिलाई और पहले विकेट के लिए 70 गेंदों में 115 रन की साझेदारी की. इस दौरान शेफाली 38 गेंदों में 55 रन बनाकर आउट हो गई. शेफाली की पारी में 10 चौके शामिल रहे.

ज़रूर पढ़ें