ओलंपिक 2028 के लिए श्रीसंत ने BCCI को दिया मास्टर प्लान, बोले-विराट कोहली-वैभव सूर्यवंशी को साथ खिलाओ

LA 28 Olympic: भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 को लेकर बीसीसीआई को बड़ा सुझाव दिया है.
S. Sreesanth

एस. श्रीसंत

LA 28 Olympic: भारतीय पूर्व तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड को बड़ा सुझाव देते हुए कहा कि अगर भारत को ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतना है तो उन्हें लक्ष्य के साथ अपनी मजबूत टीम उतारना चाहिए और विराट कोहली की वापसी पर विचार करना चाहिए.

विराट की वापसी पर करें विचार-श्रीसंत

लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए भारत गोल्ड मेडल का सबसे बड़ा दावेदार माना जा रहा है. इस मेगा इवेंट के लिए पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज एस. श्रीसंत ने बीसीसीआई को बड़ा सुझाव दिया है. श्रीसंत का मानना है कि इस ओलंपिक में भारत को अपनी मजबूत टीम उतारनी चाहिए और विराट कोहली की वापसी पर विचार करना चाहिए. पूर्व भारतीय गेंदबाज का मानना है कि भारतीय दिग्गज विराट कोहली और युवा सनसनी वैभव सूर्यवंशी की जोड़ी टीम इंडिया के लिए बेहतरीन संतुलन तैयार कर सकती है.

यह भी पढ़ें: IND vs ENG: भारत बनाम इंग्लैंड टी20 मैचों की टाइमिंग में हुआ बदलाव, जानें ECB ने क्यों लिया यह फैसला

क्या बोले एस. श्रीसंत?

स्पोर्ट्स विद रविश यूट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान पूर्व भारतीय गेंदबाज एस. श्रीसंत ने कहा,’विराट ने भारतीय क्रिकेट के लिए जो काम किया है, वह अविश्वसनीय है. अगर बात ओलंपिक में गोल्ड जीतने की है तो मैं निवेदन करूंगा कि विराट टीम में खेलें. टीम में सीनियर और जूनियर खिलाड़ियों का मिश्रण शानदार रहेगा. वैभव और विराट को साथ खिलाएं तो उनकी जोड़ी कमाल की होगी. अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए श्रीसंत ने कहा कि मैं चयनकर्ताओं से अनुरोध करता हूं कि वह ओलंपिक 2028 के लिए विराट कोहली को टीम में शामिल करें.

T20 वर्ल्ड कप 2024 के बाद लिया संन्यास

गैरतलब है कि आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 का खिताब जीतने के बाद विराट कोहली ने इस फॉर्मैट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. इसके बावजूद उनकी फिटनेस और बड़े मैचों में उनके प्रदर्शन को देखते हुए कई बार उनकी वापसी को लेकर चर्चा होती रही है.

ज़रूर पढ़ें