केएल राहुल के शॉट से श्रीलंकाई फील्डर घायल, हेलमेट पर लगी गेंद तो मैदान से बाहर गया खिलाड़ी
केएल राहुल
KL Rahul: भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला गॉल इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस मैच के पहले दिन भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल के एक जोरदार शॉट के चलते मैदान पर कुछ देर के लिए डर का माहौल बन गया. राहुल के बल्ले से निकली गेंद सीधे श्रीलंकाई फील्डर निशान मदुष्का के हेलमेट पर जा लगी. गेंद लगने के बाद मदुष्का को मैदान से बाहर जाना पड़ा.
केएल राहुल के शॉट से घायल हुए निशान मदुष्का
दरअसल, भारतीय पारी के दौरान केएल राहुल बल्लेबाजी कर रहे थे. इसी दौरान उन्होंने श्रीलंकाई स्पिनर प्रभात जयसूर्या की गेंद पर स्वीप शॉट खेला और गेंद सीधे श्रीलंका के शॉर्ट लेग फील्डर निशान मदुष्का के हेलमेट पर जोरदार लग गई. गेंद मदुष्का के हेलमेट से इतनी तेज टकराई की वह तुरंत असहज नजर आने लगे. घटना के तुरंत बाद केएल राहुल उनके पास पहुंचे और उनके हालचाल लिए. श्रीलंकाई टीम के फिजियो और मेडिकल टीम तुरंत मैदान पर पहुंची और शुरुआती जांच के बाद मदुष्का को मैदान छोड़कर बाहर जाना पड़ा.
KL Rahul swept hard, and the ball struck the Sri Lankan player hard. He has gone off the field and has been taken to the hospital for a medical check-up. Hope he recovers soon. 💔
— KLassy 🏴 (@KLassified_01) August 15, 2026
A good gesture from KL Rahul, who immediately went to check on him after seeing the injury. pic.twitter.com/Fp8Bg836hs
यह भी पढ़ें: गॉल टेस्ट में बड़ा ड्रामा! श्रीलंकाई गेंदबाज से टकराकर गिरे यशस्वी जायसवाल, फिर हुए रन आउट
600वां टेस्ट खेल रहा है भारत
गॉल में खेला जा रहा है यह टेस्ट मैच भारत के लिए बेहद खास है. क्योंकि टीम इंडिया आज 15 अगस्त को भारत के 80वें स्वतंत्रता दिवस के खास मौके पर 600वां टेस्ट मैच खेल रही है. इसी के साथ भारत 600 या उससे ज्यादा टेस्ट मैच खेलने वाला दुनिया का तीसरा देश बन गया है. उनसे पहले इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया ने सबसे ज्यादा टेस्ट मैच खेले हैं.
राहुल-पडिक्कल ने संभाली भारत की पारी
गॉल टेस्ट के पहले दिन भारतीय टीम की शुरुआत बेहद शानदार रही. टीम इंडिया को यशस्वी जायसवाल के रूप में पहला झटका लगा. जायसवाल 37 गेंदों में 32 रन बनाकर रनआउट हो गए. इसके बाद केएल राहुल और देवदत्त पडिक्कल ने मोर्चा संभाला और भारत को मजबूत स्थिति पर पहुंचाया. खबर लिखे जाने तक पडिक्कल शतक जड़कर क्रीज पर बने हुए हैं, जबकि केएल राहुल 77 रन के निजी स्कोर पर रिटायर्ड हर्ट होकर पवेलियन लौट गए हैं.