‘धुरंधर द रिवेंज’ देखने के लिए तरसे सुनील गावस्कर, जानें किससे लगाई टिकट की गुहार

Sunil Gavaskar: इन दिनों देशभर में 'धुरंधर द रिवेंज' का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में लगातार हाउसफुल के बॉर्ड लगे हुए हैं
Sunil Gavaskar

सुनील गावस्कर

Sunil Gavaskar: इन दिनों देशभर में ‘धुरंधर द रिवेंज’ का जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है. फिल्म रिलीज के बाद से ही सिनेमाघरों में लगातार हाउसफुल के बॉर्ड लगे हुए हैं और टिकटों के लिए मारामारी मची हुई हैं. फिल्म की दीवानगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि भारतीय पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर को भी टिकट नहीं मिल पा रही है. भारी डिमांड के चलते गावस्कर को टिकट नहीं मिल सके और उन्होंने मजबूर होकर फिल्म के एक एक्टर से टिकट का इंतजाम करने के लिए मदद मांगी.

सुनील गावस्कर ने किस्से लगाई टिकट की गुहार?

दरअसल, हाल ही में फिल्म धुरंधर के अभिनेता राकेश बेदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर इस बात का खुलासा किया कि पूर्व भारतीय क्रिकेटर सुनील गावस्कर ने धुरंधर द रिवेंज की टिकट के लिए उनसे गुजारिश की है. बता दें, राकेश बेदी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो में कहा कि, कल उनकी मुलाकात भारतीय दिग्गज क्रिकेटर सुनील गावस्कर से हुई थी. इस दौरान गावस्कर ने उन्हें बताया कि उन्हें फिल्म की टिकट नहीं मिल रही है और उनसे कुछ कुछ करने को कहा. एक्टर ने अपनी वीडियो में बताया कि वह उनके लिए टिकट का इंतजाम करने की कोशिश कर रहे हैं और इन्हें उम्मीद है कि वह ऐसा कर पाएंगे.

यह भी पढ़ें: रिंकू सिंह ही नहीं, इन 5 भारतीय क्रिकेटर्स के पास है सरकारी नौकरी

फिल्म को लेकर क्या बोले?

बॉलीवुड एक्टर राकेश बेदी ने अपनी वीडियो में फिल्म को लेकर भी बात की, उन्होंने कहा कि मुझे गर्व है कि मैं धुरंधर का हिस्सा हूं. उन्होंने अपनी बात को आगे बढ़ाते हुए कहा कि धुरंधर ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. साथ ही उन्होंने लोगों से अनुरोध किया कि सोशल मीडिया में फिल्म के सीन रिकॉर्ड करके पोस्ट न करें, क्योंकि यह स्पॉइलर होते हैं और इससे दूसरे लोगों का मजा खराब होता है.

ज़रूर पढ़ें