कोलंबो पहुंचे सूर्यकुमार यादव ने श्रीलंकाई दिग्गज से पूछा दिलचस्प सवाल, VIDEO वायरल

Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हाल ही में श्रीलंका पहुंचे. कोलंबो में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सूर्या की मुलाकात श्रीलंका के महान बल्लेबाज सनथ जयसूर्या से हुई.
Suryakumar Yadav

सूर्यकुमार यादव

Suryakumar Yadav: भारतीय टी20 टीम के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव हाल ही में श्रीलंका पहुंचे. कोलंबो में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान सूर्या की मुलाकात श्रीलंका के महान बल्लेबाज सनथ जयसूर्या से हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में भारतीय क्रिकेटर जयसूर्या की फिटनेस की तारीफ करते हुए उनसे मजेदार सवाल करते नजर आ रहे हैं. ऐसे में आइए जानते हैं सूर्या ने जयसूर्या से आखिर क्या सवाल पूछा…

सनथ जयसूर्या से मिले सूर्यकुमार यादव

दरअसल कोलंबो में एक कार्यक्रम के दौरान भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव की मुलाकात श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या से हुई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वायरल वीडियो में सूर्या सूट पहने नजर आ रहे हैं. वह श्रीलंकाई दिग्गज के पास जाते हैं और उन्हें देखकर मजाक में कहते हैं कि वह काफी फिट नजर आ रहे हैं.

यह भी पढ़ें: ICC की ताजा रैंकिंग में जसप्रीत बुमराह से छिना नंबर-1 का ताज, ये ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज बना नया बादशाह

सूर्या से किया क्या सवाल?

सनथ जयसूर्या से मिलने के बाद सूर्या मजाकिया अंदाज में उनसे पूछते हैं कि क्या वह फिर से क्रिकेट में वापसी की तैयारी कर रहे हैं. सूर्या ने कहा,”आप काफी फिट नजर आ रहे हैं, कमबैक की कोशिश कर रहे हैं क्या?” उनकी इस बात पर जयसूर्या मुस्कुराते हुए नजर आए. दोनों के बीच हुई यह छोटी सी बातचीत कैमरे में कैद हो गई है, जिसे लोग काफी पसंद कर रहे हैं.

57 की उम्र में भी फिट सनथ जयसूर्या

श्रीलंका के दिग्गज बल्लेबाज सनथ जयसूर्या 57 साल की उम्र में भी काफी फिट नजर आते हैं. यही देखकर सूर्यकुमार यादव ने उनकी टांग खींचते हुए कमबैक को लेकर सवाल कर दिया. बता दें, जयसूर्या ने लंबे समय तक श्रीलंका के लिए क्रिकेट खेला है. श्रीलंका क्रिकेट की तस्वीर बदलने में उन्होंने बड़ी भूमिका निभाई है. रिटायरमेंट के बाद भी वह श्रीलंकाई क्रिकेट से जुड़े रहे हैं और टीम के कोच की जिम्मेदारी निभा चुके हैं.

ज़रूर पढ़ें