PSL पर प्रतिबंध, आर्थिक जुर्माना…! बायकॉट की भारी कीमत चुकाएगा पाकिस्तान, ICC ने PCB को दी वार्निंग

T-20 World Cup: इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान को दूरगामी और गंभीर परिणामों के बारे में गंभीरता से सोचना के लिए कहा है. इसके साथ ही आईसीसी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इसका असर ना केवल पाक क्रिकेट पर पड़ेगा, बल्कि पूरे ग्लोबल क्रिकेट इकोसिस्टम पर भी पड़ेगा
T-20 cricket world cup icc warning Pakistan India cricket match colombo

पाकिस्तान क्रिकेट टीम

T-20 World Cup: टी-20 क्रिकेट वर्ल्ड कप 7 फरवरी से शुरू होने जा रहा है. इससे पहले पाकिस्तान की ओर से कहा गया है कि कोलंबो में भारत के साथ होने वाले मैच का वह बहिष्कार (Boycott) करेगा. अब इस पूरे मामले में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (International Cricket Council) ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है. ICC ने कहा है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (Pakistan Cricket Board) से ऑफिशियल और लिखित सूचना का इंतजार किया जा रहा है, लेकिन इस तरह का निर्णय वैश्विक खेल आयोजनों की मूल भावना के खिलाफ है.

ICC ने पाकिस्तान को लगाई फटकार

भारत और पाकिस्तान के बीच मैच श्रीलंका के कोलंबो के फेमस प्रेमदासा स्टेडियम में 15 फरवरी को होने वाला है. पाकिस्तान के बहिष्कार के बाद आईसीसी ने कहा है कि किसी भी विश्व कप जैसे इंटरनेशनल टूर्नामेंट में सभी क्वालीफायी टीमें तय कार्यक्रम के मुताबिक बराबरी की शर्तों पर मुकाबला करती हैं. किसी भी टीम द्वारा चुनिंदा मैच खेलने का फैसला टूर्नामेंट की निष्पक्षता, निरंतरता के साथ ही खेल भावना को नुकसान पहुंचाता है.

इसके साथ ही ICC ने आगे कहा कि टूर्नामेंट्स खेल की पवित्रता, प्रतिस्पर्धात्मक संतुलन और निष्पक्षता पर आधारित होते हैं. यदि इस तरह चुनिंदा भागीदारी इन मूल्यों को कमजोर करती हैं. इसके साथ ही प्रतियोगिता पर प्रश्न खड़े करती है. आईसीसी ने ये भी कहा है कि राष्ट्रीय नीतिगत मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करती है लेकिन ये निर्णय ग्लोबल क्रिकेट, प्रतियोगिता की साख और क्रिकेट के करोड़ों प्रशंसकों खासकर पाक क्रिकेट प्रेमियों के हित में नहीं है.

PCB को भुगतने होंगे दूरगामी परिणाम

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने पाकिस्तान को दूरगामी और गंभीर परिणामों के बारे में गंभीरता से सोचना के लिए कहा है. इसके साथ ही आईसीसी ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि इसका असर ना केवल पाक क्रिकेट पर पड़ेगा, बल्कि पूरे ग्लोबल क्रिकेट इकोसिस्टम पर भी पड़ेगा, जिसका पीसीबी खुद हिस्सा है और वह लाभ उठा रहा है.

ये भी पढ़ें: टी-20 वर्ल्ड कप में भारत के साथ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान, शहबाज सरकार का बड़ा ऐलान

पाकिस्तान ने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को सपोर्ट करने के लिए भारत के साथ मैच ना खेलने का निर्णय लिया है. अब पीसीबी की चेतावनी और फटकार के बाद पाक को दोबारा सोचना होगा इससे उसकी टीम की साख पर दांव है.

ज़रूर पढ़ें