T20 Mumbai Final : फाइनल मैच में ये क्‍या हुआ? आपस में ही भिड़ गए खिलाड़ी, शिवम दुबे को करना पड़ा बीच-बचाव

T20 Mumbai Final: टी20 मुंबई 2026 के फाइनल मुकाबले में जहां डिफेंडिंग चैंपियन मराठा रॉयल्स ने ARCS अंधेरी को हराकर खिताब अपने नाम किया, वहीं मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस ने खूब सुर्खियां बटोरीं.
T20 Mumbai Final

टी20 मुंबई फाइनल

T20 Mumbai Final: टी20 मुंबई 2026 के फाइनल मुकाबले में जहां डिफेंडिंग चैंपियन मराठा रॉयल्स ने ARCS अंधेरी को हराकर खिताब अपने नाम किया, वहीं मैच के दौरान खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस ने खूब सुर्खियां बटोरीं. 13 जून को वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में एक समय अचानक माहौल गरमा गया और डगआउट के पास दोनों टीमों के खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला.

फाइनल मैच में भिड़े खिलाड़ी

ARCS अंधेरी की पारी के दौरान खिलाड़ियों पर फाइनल मैच का दबाव साफ दिखाई दे रहा था. इस दौरान प्लायर्स के बीच लड़ाई की स्थिति भी बनी. ऐसा तब हुआ जब 4 गेंदों के अंदर ही अंधेरी की टीम के दो बड़े विकेट गिर गए. 17वें ओवर की पांचवीं गेंद पर तुषार देशपांडे ने शिवम दुबे को आउट किया और फिर 18वें ओवर की तीसरी गेंद पर इरफान उमैर ने गौरव जाथर को आउट किया. आउट होने के बाद गौरव, तुषार देशपांडे से भिड़ गए. इस दौरान दोनों के बीच जुबानी जंग के साथ धक्का मुक्की शुरू हो गई. मामला बढ़ते देख अंधेरी के कप्तान शिवम दुबे डगआउट से बाहर आए और तुषार-गौरव को अलग किया और मामला शांत हुआ.

यह भी पढ़ें: IND VS AUS: KL राहुल के क्लासिक शॉट को देखकर हैरान रह गए गौतम गंभीर, कैमरे में कैद हुआ रिएक्शन

कुछ ऐसा रहा मैच का हाल

टी20 मुंबई लीग 2026 के फाइनल मुकाबले में मराठा रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट खोकर 154 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करने उतरी ARCS अंधेरी निर्धारित 20 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 146 रन ही बना सकी और मराठा रॉयल्स ने यह मैच 8 रन से जितत्कार खिताब अपने नाम कर लिया. बता दें, मराठा रॉयल्स ने लगातार दूसरी बार मुंबई टी20 लीग का खिताब जीत लिया है.

आखिरी ओवर में जीती बाजी

फाइनल मैच में ARCS अंधेरी को जीत के लिए आखिरी ओवर में 14 रन चाहिए थे. मराठा रॉयल्स के लिए आखिरी ओवर में रोहन राजे से शानदार गेंदबाजी की और सिर्फ 5 रन दिए. अपनी टीम की जीत सुनिश्चित करने के बाद रोहन राजे अपनी जर्सी उतारकर मैदान पर भागने लगे. रोहन की खुशी में उनके टीम के बाकी खिलाड़ी भी शामिल हुए.

ज़रूर पढ़ें