T20 WC 2026: भारत-पाकिस्तान मैच में दर्ज हुआ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड, आंकड़े देख उड़ जाएंगे होश
भारत बनाम पाकिस्तान
IND vs PAK: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में 15 फरवरी को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया था. इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में टीम इंडिया ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को 61 रन से हराया था. मैच के बाद अब एक बड़ा ही दिलचस्प रिकॉर्ड सामने आया है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है.
भारत-पाकिस्तान मैच में दर्ज हुआ नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
दरअसल, 15 फरवरी को कोलंबो में खेले गए इस मैच में व्यूवरशिप के सभी रिकॉर्ड टूट गए हैं. यह मैच आईसीसी टी20 टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा डिजिटली देखा जाने वाला मैच बन गया है. इस मैच ने टी20 वर्ल्ड कप 2024 फाइनल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. जियो हॉटस्टार ने जानकारी देते हुए बताया कि भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए इस मुकाबले को करीब 163 मिलियन लोगों ने देखा है. यह किसी भी आईसीसी टूर्नामेंट के लिए अब तक की सबसे ज्यादा डिजिटली व्यूवरशिप है.
पिछले मुकाबले से हुआ इजाफा
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2024 में खेले गए भारत-पाकिस्तान मुकाबले से इस मुकाबले की व्यूवरशिप में 56% का इजाफा हुआ है. सिर्फ मोबाईल पर ही इस मुकाबले ने आईसीसी टी20 टूर्नामेंट के ग्रुप स्टेज मुकाबले पर सबसे ज्यादा व्यूवरशिप का रिकॉर्ड दर्ज कर लिया है. जो भारत-पाकिस्तान के बीच हुए पिछले मुकाबले से 1.2 गुना ज्यादा था.
वॉच टाइम में भी हुआ इजाफा
भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में वॉच टाइम में भी जबरदस्त इजाफा देखने को मिला है. सभी स्क्रीन पर कुल मिलकर 20 बिलियन मिनट का वॉच टाइम दर्ज किया गया है. जो पिछले वर्ल्ड कप के मुताबिक 42% ज्यादा है.
कुछ ऐसा रहा मैच का हाल
भारत और पाकिस्तान के बीच खेले गए इस हाई-वोल्टेज मुकाबले की बात करें तो टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ईशान किशन की 77 रन की पारी के दम पर 7 विकेट खोकर 175 रन बनाए. जवाब में पाकिस्तान की टीम पूरे 20 ओवर भी नहीं खेल पाई और 114 रनों पर ही ढेर हो गई.