T20 WC 2026: भारत से मिली हार के बाद बौखलाया PCB, अपने ही खिलाड़ियों पर ठोक दिया लाखों का जुर्माना

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी राष्ट्रीय टीम पर कड़ा एक्शन लिया है.
Pakistan

पाकिस्तान

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने अपनी राष्ट्रीय टीम पर कड़ा एक्शन लिया है और हर खिलाड़ी पर जुर्माना लगाने का फैसला किया है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ग्रुप स्टेज में भारत के खिलाफ करारी हार झेलने के बाद यह कार्यवाई की गई है.

खिलाड़ियों पर कितने लाख का जुर्माना?

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टी20 वर्ल्ड कप 2026 में खेलने वाले हर पाकिस्तानी खिलाड़ी पर बोर्ड ने 50 लाख पाकिस्तानी रुपये का जुर्माना लगाया है. यह राशि खिलाड़ियों की मैच फीस या सेंट्रल कान्ट्रैक्ट से मिलने वाली सैलरी से काटी जाएगी. ऐसे में पाकिस्तान क्रिकेट बॉर्ड खुद यह पैसा वसूल करेगा.

यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: लगातार तीसरी बार सेमीफाइनल में भारत और इंग्लैंड आमने-सामने, जनिए हेड टू हेड आंकड़े

आईसीसी टूर्नामेंट में चौथी बार हुए बाहर

बता दें, यह लगातार चौथा मुकाबला है जब पाकिस्तान की टीम किसी आईसीसी टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जगह बनाने में असफल रही है. ऐसे में टीम के लचर प्रदर्शन को देखते हुए बोर्ड ने कड़ा रुख अपनाते हुए संदेश दिया है कि टीम का खराब प्रदर्शन सीधे आर्थिक नुकसान में तब्दील होगा. पाकिस्तान क्रिकेट में इससे पहले भी खराब प्रदसरहन को लेकर एक्शन लिया गया, लेकिन वह पहली बार है जब खिलाड़ियों पर इतना बड़ा जुर्माना लगाया गया है.

सुपर-8 में हुआ बाहर

टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लीग मैच में पाकिस्तान को भारत के हाथों करारी हार का सामना करना पड़ा था. हालांकि नामीबिया को हराकर उसने जैसे-तैसे सुपर-8 में जगह बना ली थी. सुपर-8 में कहानी पूरी तरह से बदल गई. इस चरण में पाकिस्तान को अपना पहला मुकाबला न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलना था. लेकिन बारिश के कारण यह मैच रद्द हो गया. फिर दूसरे मैच में इंग्लैंड ने उन्हें 2 विकेट से हरा दिया. श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने जीत दर्ज की लेकिन खराब नेट रन के कारण उन्हें टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा.

पाकिस्तान आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाया है जिसका खामियाजा अब खिलाड़ियों को आर्थिक रूप से भुगतना पड़ रहा है.

ज़रूर पढ़ें