T20 WC 2026: वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे मैच में छक्कों की लगी झड़ी, वर्ल्ड कप इतिहास में दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड

T20 WC 2026: वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मुकाबले में चौके-छक्कों की जमकर झड़ी लगी और दोनों टीमों ने मिलकर नया इतिहास रच दिया.
T20 World Cup 2026

टी20 वर्ल्ड कप 2026

T20 WC 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 चरण का चौथा मुकाबला सोमवार को वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया. इस मैच में कैरेबियन टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 107 रन से जीत दर्ज की. इस मुकाबले में चौके-छक्कों की जमकर झड़ी लगी और दोनों टीमों ने मिलकर नया इतिहास रच दिया. यह मैच टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्कों का मैच बन गया है.

वेस्टइंडीज-जिम्बाब्वे मैच में दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड

वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे के बीच खेले गए इस मैच में नया रिकॉर्ड बन गया है. बता दें कि इस मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 31 छक्के जड़े, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में किसी भी मैच में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड है. इसी के साथ दोनों टीमों ने 12 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है, इससे पहले 2014 में आयरलैंड और नीदरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में 30 छक्के लगे थे.

यह भी पढ़ें: 22 साल बाद स्टीव बकनर का बड़ा कबूलनामा, सचिन को गलत आउट देने पर मानी अपनी गलती

वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों का कहर

मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए इस रोमांचक मुकाबले में जिम्बाब्वे ने टॉस जीतकर वेस्टइंडीज को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियन टीम ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 254 रन बनाए. वेस्टइंडीज की ओर से शिमरोन हेटमायर ने विस्फोटक बल्लेबाजी करते 34 गेंदों में 7 चौकों और 7 छक्कों की मदद से 85 रन की शानदार पारी खेली.

दर्ज किया एक और रिकॉर्ड

इस मैच में 254 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर वेस्टइंडीज ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 का अब तक का सबसे बड़ा स्कोर बना दिया है. इसी के साथ उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा टीम स्कोर बना दिया है. जिम्बाब्वे के खिलाफ वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने अपनी पारी में कुल 19 छक्के जड़े, इसी के साथ उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है.

ज़रूर पढ़ें