T20 WC 2026: सुपर-8 मुकाबलों में अभिषेक शर्मा की प्लेइंग 11 से होगी छुट्टी? भारतीय कोच का आया बड़ा बयान
अभिषेक शर्मा
T20 WC 2026: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा का बल्ला लगातार खामोश रहा है. वह अब तक खेली गई 3 पारियों में अपना खाता भी नहीं खोल पाए है. लगातार फ्लॉप होने के बाद अब कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि टीम मैनेजमेंट उन्हें सुपर-8 मुकाबलों की प्लेइंग 11 से बाहर कर सकते है. इन अटकलों पर अब भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने बड़ा अपडेट दिया है.
क्या प्लेइंग 11 से बाहर होंगे अभिषेक शर्मा?
दरअसल शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान भारतीय गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने अभिषेक शर्मा के ड्रॉप होने की संभावना पर कहा है कि टीम मैनजमेंट ने अभिषेक को ड्रॉप करने को लेकर कोई चर्चा नहीं की है. उन्होंने कहा कि हर खिलाड़ी के करियर में उतार-चढ़ाव आते हैं. हमे विश्वास है कि वह अच्छा करके दिखाएंगे. वो नेट्स पर बढ़िया कर रहे है और गेंद को अच्छे से हिट कर रहे है. हमे पूरा भरोसा है कि वो जरूर वापसी करेंगे.
यह भी पढ़ें: IND vs SA: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका सुपर-8 महामुकाबले के टिकट कैसे और कहां खरीदें ? पढ़ें पूरी डिटेल
लगातार 3 पारियों में बनाए 0
अभिषेक शर्मा का मौजूदा टी20 वर्ल्ड कप में प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. वह शुरुआती तीन पारियों में खाता तक नहीं खोल पाए है. जिसके कारण टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल उठने लगे हैं. पिछली 7 टी20 पारियों में वह 5 बार जीरो पर आउट हुए हैं. हालांकि इस साल टी20 क्रिकेट में उन्होंने कुछ शानदार पारियां भी खेली हैं और आक्रामक स्ट्राइक रेट से रन बनाए हैं. टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि वह बड़े मैचों में दमदार वापसी करेंगे.
सुपर-8 से पहले भारतीय कोच का अहम बयान
सुपर-8 चरण में भारत को अपना पहला मुकाबला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलना है, ऐसे में टीम संयोजन को लेकर कई तरह की चर्चाएं चल रही हैं. लेकिन मोर्केल के बयान ने साफ कर दिया है कि अभिषेक शर्मा टीम की योजनाओं का अहम हिस्सा है.