T20 World Cup 2026: अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज लिया है, जिसे शायद ही वह कभी याद रखना चाहेंगे.
Abhishek Sharma

अभिषेक शर्मा

T20 World Cup 2026: आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया के युवा सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने अपने नाम एक ऐसा रिकॉर्ड दर्ज लिया है, जिसे शायद ही वह कभी याद रखना चाहेंगे. वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में अपनी 3 पारियों में ‘डक’ पर आउट होने वाले पहले भारतीय बल्लेबाज बन गए है.

अभिषेक शर्मा के नाम दर्ज हुआ शर्मनाक रिकॉर्ड

18 फरवरी को भारत और नीदरलैंड के बीच खेले गए मुकाबले में भारतीय युवा सलामी बल्लेबाज एक बार फिर फ्लॉप साबित हुए. वह इस मैच में अपना खाता भी नहीं खोल पाए. इससे पहले पाकिस्तान और यूएसए के खिलाफ भी वह जीरो पर आउट हो गए थे. नीदरलैंड के खिलाफ डक पर आउट होने के साथ ही वह टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास के ऐसे पहले बल्लेबाज बन गए है, जो अपनी पहली तीन पारियों में ‘0’ पर आउट हो गए. अभिषेक से पहले यह रिकॉर्ड आशीष नेहरा के नाम था. जो अपने टी20 वर्ल्ड कप करियर की पहली दो पारियों में बिना खाता खोले आउट हो गए थे.

यह भी पढ़ें: IND vs NED: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया ने नीदरलैंड को दी मात, अहमदाबाद में छाए शिवम दुबे

0 की लगाई हैट्रिक

दुनिया के नंबर-1 टी20 बल्लेबाज अभिषेक शर्मा टी20 वर्ल्ड कप 2026 में लगातार फ्लॉप साबित हो रहे हैं. उन्होंने वर्ल्ड कप की अपनी शुरुआती 3 पारियों में ‘0’ की हैट्रिक लगा दी है. यूएसए के खिलाफ पहले मैच में वह अपना खाता भी नहीं खोल पाए. इसके बाद उम्मीद थी की पाकिस्तान के खिलाफ उनका बल्ला गरजेगा लेकिन इस मैच में भी वह 4 गेंद खेलकर गोल्डन डक पर आउट हो गए.

अभिषेक का ये खराब फॉर्म टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले से चला आ रहा है. वह पिछली 6 टी20 पारियों में से 4 में जीरो पर आउट हुए है. इन 6 पारियों में उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है.

ज़रूर पढ़ें