IND vs SA: खराब बल्लेबाजी से लेकर टीम सेलेक्शन तक, साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की हार की ये हैं 5 वजहें
IND vs SA
आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर-8 मुकाबले में भारतीय टीम को साउथ अफ्रीका के खिलाफ बड़ी हार का सामना करना है. ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया. मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद भी साउथ अफ्रीका ने 187 रन का स्कोर बोर्ड पर लगा दिया. इसके जवाब में रनों का पीछा करते हुए भारतीय टीम 111 रनों पर ऑलआउट हो गई और साउथ अफ्रीका ने 76 रनों से मुकाबला जीत लिया.
जिनसे उम्मीदें थी उन्हीं ने किया खराब प्रदर्शन
ये केवल हार नहीं बल्कि इस हार ने टीम इंडिया के प्रदर्शन पर कई तरह के सवाल खड़े कर दिए. सबसे ज्यादा हैरानी की बात तो ये है कि टीम में पांच खिलाड़ियों का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. इन खिलाड़ियों से टीम का काफी उम्मीदें भी थीं. युवा ओपनर अभिषेक शर्मा ने इस मैच में आक्रामक शुरुआत करने की कोशिश की, लेकिन उनका आत्मविश्वास पहले जैसा नहीं दिखा. इस पारी में डॉट गेंदे खेलने के कारण भी दवाब बढ़ता गया. लेकिन वो 5 बड़ी वजहें जिनकी वजह से भारत को हार का सामना करना पड़ा आइए जानते हैं.
हार की 5 बड़ी वजहें-
- साउथ अफ्रीका के साथ इस मुकाबलें में भारतीय टीम ने चयन में बड़ी गलती की. मैच में उपकप्तान अक्षर पटेल को खिलाना चाहिए था. इस समय वो गेंद से अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं. इसके अलावा कई उन्होंने टीम के लिए अच्छे रन भी बनाएं हैं.
- इस मैच में भारत के लिए शुरूआत में ही जसप्रीत बुमराह ने 2 और अर्शदीप सिंह ने 1 विकेट लेकर तीन झटके दिए थे. इसके बाद मध्य के ओवरों में भारतीय गेंदबाज विकेट लेने में असफल रहे.वरुण चक्रवर्ती को एक विकेट मिला लेकिन उन्होंने 4 ओवर में 47 रन खर्चे.
- साउथ अफ्रीका के साथ मुकाबलें में ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को पांच नंबर पर भेजा गया. उन्होंने 11 गेंदे खेली और 11 ही रन बनाएं, सुंदर की जगह रिंकू को भेजा जा सकता था. रिंकू समय लेकर पिच को समझते और अंत में बड़े हिट लगा सकते थे.
- इस मुकाबलें भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरीके से फेल रही. किसी भी बल्लेबाज ने एक बड़ी साझेदारी नहीं की जिससे की वापसी की जा सके. सबसे ज्यादा 42 रन शिवम दुबे ने बनाए.
- साउथ अफ्रीका के खिलाफ इस मुकाबले में भारत की सलामी जोड़ी एक भी रन नहीं जोड़ सकी. ईशान किशन बिना खाता खोले आउट हो गए. उनके बाद तिलक वर्मा भी एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए. भारत के बल्लेबाजों ने निराशाजनक खेल दिखाया है.
यह भी पढ़ें: U-19 विश्व कप में गर्दा उड़ाने वाले वैभव सूर्यवंशी पर पैसों की बरसात, बिहार के सीएम ने सौंपा इतने लाख का चेक